होम / इजरायल आर्मी में शामिल महिला जवानों की कितनी है सैलरी, जानकर दुनिया के सबसे अमीर देश के लोगों के भी उड़ जाएंगे होश

इजरायल आर्मी में शामिल महिला जवानों की कितनी है सैलरी, जानकर दुनिया के सबसे अमीर देश के लोगों के भी उड़ जाएंगे होश

Ankita Pandey • LAST UPDATED : September 12, 2024, 9:09 pm IST

Women’s Israel Army Salary

India News (इंडिया न्यूज), Women Israel Army Salary: इजरायल और गाजा पट्टी के बीच पिछले कई समय से युद्ध चल रहा है, जिसमें अभी तक हजारों लोगों की जानें जा चुकी हैं। इजरायल का हर एक नागरिक देश की सेना में अपना योगदान देता है। ऐसे में वहां सैनिकों की कोई कमी नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि देश की सेना में शामिल होने पर लड़कियों को कितनी सैलरी दी जाती है।

हर व्यक्ति को सैन्य सेवा प्रदान करना जरुरी है

इजरायल के सभी नागरिकों को चाहे वह पुरुष या महिला हर व्यक्ति को सेना में सेवा प्रदान जरूरी होता है। महिलाओं के लिए यह सेवा आमतौर पर 2 वर्ष की होती है, जबकि पुरुषों के लिए यह अवधि 3 वर्ष की होती है, जिसके कारण इजरायली सेना में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है और वे सेना में अलग-अलग कार्यों के लिए जिम्मेदार होती हैं, जिनमें युद्ध, तकनीकी और प्रशासनिक भूमिकाएं शामिल हैं।

क्या है पुरुषों और महिलाओं

इजराइली सेना में महिलाओं का वेतन उनके पद और सेवा अवधि के आधार पर तय किया जाता है। इसके अलावा वेतन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘सैन्य वेतन’ होता है, जो सरकारी पेरोल के अंतर्गत आता है। सामान्य सैनिक के रूप में सेवारत एक महिला का वेतन औसतन 500 से 600 डॉलर प्रति माह होता है। यह राशि इजराइली मुद्रा ‘न्यू शेकेल’ में लगभग 1,800 से 2,000 शेकेल के बराबर है। भारतीय रुपये में यह 50,385.15 रुपये है। यह वेतन सैन्य सेवा के दौरान एक युवा सैनिक की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

इसके अलावा तकनीकी विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी या प्रशासनिक भूमिका जैसी विशेष भूमिकाओं में काम करने वाली महिलाओं को आम सैनिकों की तुलना में अधिक वेतन मिलता है। ये पद अधिक जिम्मेदारी और विशेषज्ञता की मांग करते हैं। यही वजह है कि उनका वेतन भी अधिक होता है। उच्च रैंक वाले अधिकारियों और विशेषज्ञों का वेतन 1,000 डॉलर से 1,500 डॉलर प्रति माह तक हो सकता है।

इस देश का हुआ Bangladesh वाला हाल, Sheikh Hasina की तरह देश छोड़ कर भाग सकते हैं राष्ट्रपति, भड़की आवाम का बगावात देश पूरी दुनिया हैरान

सैनिकों को मिलते हैं ये फायदे

इजरायली सैनिकों को सेना में सेवा के दौरान कई विभिन्न तरह के पैसे एवं लाभ भी दिए जाते हैं। ये पैसे सैलरी के भीतर आते हैं।

आवास पैसे: सैनिकों को मुफ्त आवास दिया जाता है। जिसमें भोजन भी शामिल है। ये पैसे सैनिकों के कुल वेतन के साथ
जोड़ा जाता है।

स्वास्थ्य सुविधा: सभी को स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा मिलती है। जिसमें स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा सेवाएं और दवाइयां भी जुड़ी हुई हैं।

शिक्षा: सैनिकों को कई तरह की शिक्षा प्राप्त होती है, जो उनके आगे के करियर के लिए लाभदायक है।

26 सालों में दुनिया में होगा इस्लामीकरण और शरिया कानून? Baba Venga की हिला देने वाली भविष्यवाणी, जानें रहस्य

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT