होम / Israel-Hamas War: सड़क पर परेड कराई गई लड़की की हुई पहचान, हमास ने यहां से किया था किडनैप

Israel-Hamas War: सड़क पर परेड कराई गई लड़की की हुई पहचान, हमास ने यहां से किया था किडनैप

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 30, 2023, 8:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Israel-Hamas War: 7 अक्टूबर को इजरायल द्वारा हमास पर हमले के बाद से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। जंग में अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है।

हमास ने इजरायल पर दागे 5000 रॉकेट

इस जंग की शुरुवात हमास ने किया। हमास ने इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे और इजरायल में घूस कर कई लोगों को मार डाला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस हमले में  एक जर्मन लड़की को इजरायल से बंधक बनाया और गाजा पट्टी में घुमाया था। इस वीडियो में देखा गया कि हमास के आतंकियों ने उस जर्मन लड़की को नग्न कर पूरे इलाके में गाड़ी में घुमाया।

म्यूजिक फेस्टिवल से किया किडनैप 

बाद में पता चला कि यह लड़की इजरायल की नहीं बल्कि एक जर्मन नागरिक थी। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने लड़की के शव की पहचान कर ली है और जानकारी दी है कि शानी लाउक नाम की 23 वर्षीय लड़की को हमास के आतंकियों ने एक म्यूजिक फेस्टिवल से किडनैप किया था।

लाश को ट्रक पर रख कर घूमाया

वीडियो 7 अक्टूबर का था। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में एक लड़की की लाश को ट्रक पर रखा हुआ देखा गया। इस पर आतंकी बैठे हैं। वो लाश के कपड़े उतारते हैं। उस पर थूकते हैं। बंदूकें दिखाकर इजरायल पर हमले का जश्न मनाते हैं। वो इस दौरान ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे भी लगाते हैं।

टैटू आर्टिस्ट थी लड़की

हमास को लगा की वह इजरायल की महिला सैनिक को पकड़ा है। लेकिन बाद में पता चला कि वो जर्मन लड़की थी। ये लड़की जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक थीं। जो इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थीं। हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की और अन्य लोगों के साथ ही शानी को भी किडनैप कर लिया। इसके बाद इन्होंने शानी का मर्डर कर दिया।

जंग में लगातार बढ़ रही है मौतो की संख्या

इस युद्ध में अब तक इजराइल के 1400 लोगों की जान गई है। वहीं इजरायल के पलटवार में गाजा पट्टी में अब तक 8,005 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इसके अलावा वेस्ट बैंक में मारे गए फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 116 है।

यह भी पढ़ें-

Israel-Hamas War: फिलिस्तीन समर्थकों ने रूस में रनवे पर बोला धावा, इनकी तलाश में लगे अल्लाह-हू-अकबर के नारे

Israel Hamas War: युद्ध का भयावह रूप, बेबस हुए लोगों ने उठाया ये खतरनाक कदम

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT