Live TV
Search
Home > विदेश > ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप ने तय कर दिया समय; पूरी दुनिया में मची हलचल

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन नया एलान करते रहते हैं. अब उन्होंने एलान किया है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो मंगलवार रात 8:00 बजे हमला कर दिया जाएगा.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 6, 2026 10:03:56 IST

Mobile Ads 1x1

Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल (israel iran war) के बीच बढ़ता टकराव और भी ज्यादा तेज होता दिखाई दे रहा है. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन नए-नए एलान करते रहते हैं. इससे पहले उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. अब उन्होंने एक नया अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं करता है तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान पर हमला करने का समय भी बता दिया है. उनके अनुसार समझौता न होने पर मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) ईरान पर हमला किया जाएगा.

कब से शुरू हुआ जंग?

अमेरिका और इजराइल ने एक साथ 28 फरवरी, 2026 को ईरान पर एक साथ हमला कर दिया था. जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं की मौत हो गई थी. इसके बाद इन 3 देशों के बीच लगातार जंग जारी है. इस बीच, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. 5 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान खिलाफ कई तीखे और अपमानजनक बयान दिए.

ईरान को दी ये चेतावनी

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की चेतावनी दी. जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो वह ईरान को तबाह कर सकते हैं. उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक नई समय सीमा भी तय की है. ABC News को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर राजी नहीं होता है तो अमेरिका पूरे देश को मिटा सकता है.

किन जगहों को बनाया जाएगा निशाना?

इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ऐसे हमले में बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है. इसके अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक नया अल्टीमेटम जारी किया, जिसमें मंगलवार शाम तक की समय सीमा तय की गई. ट्रंप ने कहा कि तेहरान के पास समझौता करने के लिए काफ़ी समय है; अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें गंभीर नतीजों का सामना करना पड़ेगा.

MORE NEWS