होम / Israel-Iran की लड़ाई में खराब होता हमारा त्योहार, महंगी हो जाएंगी ये जरूरी चीजें, खरीदना तो दूर देख भी नहीं पाएंगे

Israel-Iran की लड़ाई में खराब होता हमारा त्योहार, महंगी हो जाएंगी ये जरूरी चीजें, खरीदना तो दूर देख भी नहीं पाएंगे

Raunak Kumar • LAST UPDATED : October 2, 2024, 12:59 pm IST
Israel-Iran की लड़ाई में खराब होता हमारा त्योहार, महंगी हो जाएंगी ये जरूरी चीजें, खरीदना तो दूर देख भी नहीं पाएंगे

Israel Iran War: ईरान-इजराइल युद्ध ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें

India News (इंडिया न्यूज), Israel Iran War: ईरान के इजरायल पर मिसाइल से हमला करने के बाद मध्य पूर्व में बड़े युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। वहीं इस हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है। बता दें कि, ब्रेंट वायदा 3.5 फीसदी बढ़कर 74.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 2.54 डॉलर यानी 3.7 फीसदी बढ़कर 70.7 डॉलर पर पहुंच गया। इस भू-राजनीतिक तनाव का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। निफ्टी और डाउ वायदा समेत कुछ देशों के बाजार लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अगर यह युद्ध और बढ़ता है तो कच्चे तेल में तेजी के चलते कई चीजें महंगी हो सकती हैं। साथ ही शेयर बाजार में तेल विशेष शेयरों पर जोरदार असर पड़ सकता है।

इन शेयरों पर बनाए रखें नजर

बता दें कि, कच्चे तेल में तेजी के साथ ही ONGC और ऑयल इंडिया जैसी तेल खोज कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की संभावना है। वहीं पेंट और टायर शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि, ये कंपनियां क्रूड पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर क्रूड महंगा होता है तो इन कंपनियों की इनपुट कॉस्ट बढ़ सकती है। वहीं युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आती है। ऐसे में ईरान के इजरायल पर हमले के बाद सोने की खरीदारी देखने को मिल सकती है। दरअसल, युद्ध जैसे हालात में सोने में निवेश सुरक्षित माना जाता है।

हे भगवान! वे खजूर को मुंह से हलाल कर रहे…, श्री श्री रविशंकर ने क्यों कही ऐसी बात, जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप?

युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित

दरअसल, दुनिया भर में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं, युद्ध से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला भी टूट जाती है। ऐसे में आयात-निर्यात गतिविधियां प्रभावित होती हैं और महंगाई बढ़ने लगती है। वहीं रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भी यही हुआ था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बुरी तरह प्रभावित हुई थी। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी आई थी।

इजरायल-लेबनान बॉर्डर पर कैसे फंस गए भारतीय सैनिक, युद्ध के बीच भारत क्या कदम उठाएगा, जानें क्यों नहीं लौट सकते अपने देश?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT