Live
Search
Home > विदेश > Israel Iran War: कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी? जिन्होंने संभाली IRGC की कमान, अमेरिका और इजराइल से बदला लेने की खाई कसम

Israel Iran War: कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी? जिन्होंने संभाली IRGC की कमान, अमेरिका और इजराइल से बदला लेने की खाई कसम

Who is Ahmad Wahidi: ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की खबर है. इस बीच, ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ के मारे जाने के बाद जनरल अहमद वाहिदी को IRGC की कमान सौंपी गई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 1, 2026 12:07:02 IST

Mobile Ads 1x1

Ahmad Wahidi Profile: ईरान पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा एक साथ हमला करने के बाद ईरान को काफी नुकसान होता नजर आ रहा है. ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच जारी जंग की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात शुरू हो गए हैं. ईरान ने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में मध्य पूर्व के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी बेस कैंप पर हमला किया. इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत दर्जनों कमांडर और नेताओं के मारे जाने की खबर है.

ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. इसके बाद ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है.

कौन हैं अहमद वाहिदी?

अहमद वाहिदी पहले IRGC के डिप्टी कमांडर के पद पर थे. कमांडर-इन-चीफ का पद संभालते ही अहमद वाहिदी ने इज़राइल और अमेरिका से बदला लेने की कसम खाई है. अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला करने का विचार अपने जहन में बैठा लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें 31 दिसंबर 2025 को डिप्टी कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था.

जनरल अहमद वाहिदी साल 1988-1998 तक कुद्स फोर्स के पहले कमांडर रहे. ये IRGC की वो शाखा है जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया ऑपरेशनों के लिए जिम्मेदार मानी जाती है. इसके अलावा वाहिदी 2009-2013 तक रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के चेयरमैन भी रहे.

Mojtaba Khamenei: लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर अयातुल्ला खामेनेई कौन हैं? जो बन सकते हैं सुप्रीम लीडर

इंटरपोल की रेड नोटिस लिस्ट में हैं वाहिदी

वाहिदी 1994 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक यहूदी सेंटर पर हुए बम धमाके में कथित तौर पर शामिल होने के लिए इंटरपोल की रेड नोटिस लिस्ट में है, जिसमें 85 लोग मारे गए थे. वाहिदी पर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने कई बैन लगाए हैं. ये बैन ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम से उसके कथित लिंक और 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान ह्यूमन राइट्स के उल्लंघन में उसकी भूमिका के कारण लगाए गए हैं.

कहां हुआ वाहिदी का जन्म?

अहमद वाहिदी का जन्म 27 जून, 1958 को ईरान के शिराज में हुआ था. वाहिदी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और स्ट्रेटेजिक स्टडीज में पीएचडी है. वाहिदी को ईरान की मिलिट्री स्ट्रेटेजी का मास्टरमाइंड माना जाता है.

खामेनेई के परिवार के सदस्य भी मारे गए

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्य भी मारे गए हैं. रिपोर्ट्स का दावा किया जा रहा है कि खामेनेई, उनके दामाद और बहू को भी मौत हो गई है. तेहरान सिटी काउंसिल के मेंबर मीसम मुजफ्फर ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर के दामाद और बेटी की भी हत्या कर दी गई है.

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों पर क्या बोले दुनिया भर के देश? जंग के खिलाफ प्रदर्शन से ट्रंप-नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन

MORE NEWS

Home > विदेश > Israel Iran War: कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी? जिन्होंने संभाली IRGC की कमान, अमेरिका और इजराइल से बदला लेने की खाई कसम

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 1, 2026 12:07:02 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS