होम / लड़कियों के लिए बड़ा ऑफर! गांव के लड़के से शादी करने पर मिल रहे लाखों रुपये, जानिए पूरा मामला

लड़कियों के लिए बड़ा ऑफर! गांव के लड़के से शादी करने पर मिल रहे लाखों रुपये, जानिए पूरा मामला

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 15, 2024, 11:43 pm IST

Japan

India News (इंडिया न्यूज),Japan: जापान की जन्म दर घट रही है और उम्रदराज लोगों की संख्या बढ़ रही है। चिंतित सरकार देश की आबादी बढ़ाने के लिए कई लुभावने नियम लेकर आ रही है। अब जापान की सरकार लड़कियों को शादी करने के लिए 6 लाख येन (3.52 लाख रुपए) ऑफर कर रही है। सरकार यह ऑफर टोक्यो के 23 शहरों के लिए लेकर आई है, तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जापान की कुल प्रजनन दर 1.20

दरअसल, जापान में प्रजनन दर बहुत कम हो गई है, साल 2023 में जापान की कुल प्रजनन दर 1.20 हो गई। वहीं, लोग शादी करने से कतरा रहे हैं और लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। देश के सैकड़ों गांव खाली पड़े हैं। आपने अकिया हाउस का नाम तो सुना ही होगा। बता दें कि जापान में करीब 90 लाख घर खाली पड़े हैं, इन्हें अकिया हाउस कहा जाता है।

मेरठ DM का बड़ा ऐलान, हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

गांव के लड़कों से शादी करवाने का मकसद

बता देंं कि, अब जापान की सरकार शादी और प्रजनन दर बढ़ाने के लिए नई रणनीति लेकर आई है। इसमें सरकार योग्य महिलाओं के लिए यात्रा खर्च और शादी का खर्च दे रही है। इसका उद्देश्य न केवल लड़कियों को शादी के लिए प्रोत्साहित करना है, बल्कि गांव में आबादी बढ़ाना भी है। सरकार 23 नगर परिषदों की लड़कियों को गांव के लड़कों से शादी करने के लिए पैसे दे रही है। इस योजना को विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण इसे वापस ले लिया गया। आलोचकों का कहना है कि इसे जबरदस्ती या समस्यामूलक माना जा सकता है। इसका लैंगिक समानता और महिलाओं की स्वायत्तता पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। इससे उनकी पहचान भी प्रभावित होगी।

जापान इस फैसले की क्या है वजह?

जापानी सरकार का यह कदम एक ऐसे चलन को दर्शाता है, जहां घटती जन्म दर और बढ़ती उम्र की आबादी वाले देश शादी और पारिवारिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन योजनाएं अपना रहे हैं। हालांकि, ऐसी योजनाएं पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक सामाजिक जरूरतों के बीच संतुलन बनाने के संघर्ष को दर्शाती हैं। सरकारें संभावित आलोचनाओं और नैतिक चिंताओं को संबोधित करते हुए जनसांख्यिकीय परिवर्तन लाने की कोशिश करती हैं।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा के बीच सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इन 5 जगहों को लेकर दिया बड़ा आदेश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

क्या RRB NTPC भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहेगी? यहां जानें पूरा डिटेल्स
लेबनान में अब फटे हिजबुल्लाह के ‘वॉकी-टॉकी’ और फोन, 14 लोगों की हुई मौत, 300 घायल
US Fed ने 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की
बॉडी की जगह दिखने लगी है शरीर की हड्डी तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, 1 महीने में अच्छा खासा बढ़ जाएगा वजन
अगर आप भी सुबह करते है ये गलतियां तो हो जाए सावधान! धीरे-धीर शरीर के इस अंग को तबाह कर देगी आपकी ये आदत
मुश्किल समय से निकलने पर मिलेगी बड़ी सफलता, सिर्फ आचार्य चाणक्य के बताए गए होने चाहिए ये 5 गुण
SA vs AFG: अफगानी गेंदबाजों ने मैदान में मचाया गदर! दक्षिण अफ्रीका ने बनाया इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
ADVERTISEMENT