<
Categories: विदेश

आसमान से अचानक गिरने लगीं लाशें, इंटेलिजेंस चीफ समेत 7 लोगों की मौत; वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Kenya Helicopter Crash: केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने हेलीकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की है. अथॉरिटी के अनुसार, हेलीकॉप्टर राजधानी नैरोबी के उत्तर में सांबुरु काउंटी में लोकल टाइम सुबह 9:13 बजे क्रैश हुआ.

Kenya Helicopter Crash: केन्या में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा केन्या के सांबुरु काउंटी में उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर सफारी पर यात्रियों को ले जा रहा था. मरने वालों में इक्वाडोर के इंटेलिजेंस चीफ मिशेल सेन्सी-कोंटुगी, उनकी पत्नी और पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं. टक्कर लगने पर हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह टुकड़ों में टूट गया. बचाव दल ने मलबा और सभी सात शव बरामद कर लिए हैं.

केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने हेलीकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की है. अथॉरिटी के अनुसार, हेलीकॉप्टर राजधानी नैरोबी के उत्तर में सांबुरु काउंटी में लोकल टाइम सुबह 9:13 बजे क्रैश हुआ. हेलीकॉप्टर ने लोइसाबा वाइल्डलाइफ रिज़र्व से उड़ान भरी थी लेकिन अचानक एक खाई में क्रैश हो गया. इस बीच, खराब मौसम और घने अंधेरे के कारण बचाव अभियान में देरी हुई.

सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल

हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. केन्या रेड क्रॉस ने अपने X हैंडल पर वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जिसमें हेलीकॉप्टर का मलबा और आग की लपटें दिख रही हैं. रेड क्रॉस के मुताबिक, हेलीकॉप्टर मुश्किल इलाके में क्रैश हुआ, जिससे बचाव के काम में रुकावट आई. एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (AAID) के डायरेक्टर फ्रेडरिक कबुंगे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत की पुष्टि

सांबुरु काउंटी के पुलिस चीफ डेविड नकोरोई के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और छह यात्री सवार थे, जिनमें पांच अमेरिकी नागरिक शामिल हैं. अंधेरे और मुश्किल इलाके की वजह से बचाव अभियान में रुकावट आई. US स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता के मुताबिक, हादसे में पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई. स्पेनिश भाषा के ब्रॉडकास्टर टेलीमुंडो ने बताया कि फ्लोरिडा में उसके सीनियर मैनेजर, जोस अल्बर्टो सुआरेज़, हादसे में मारे गए.

इक्वाडोर के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रॉबर्टो ल्यूक ने देश के इंटेलिजेंस चीफ मिशेल सेन्सी-कोंटुगी और उनकी पत्नी की हादसे में मौत पर दुख जताया. सांबुरु उत्तरी केन्या में एक खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है. यहां एक पहाड़ है जो समुद्र तल से 2,000 मीटर (6,560 फीट) ऊंचा है और हाइकिंग के लिए लोकप्रिय है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST