India News (इंडिया न्यूज़), Madagascar Stampede: अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़ा हादसा का मामला सामने आया है। मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ के दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि, हादसे में 80 लोग हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है।
भगदड़ के दौरान 12 लोगों की गई जान
घटना को लेकर विदेशी मीडिया ने बताया कि, मेडागास्कर के बैरिया स्टेडियम में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में करीब 50 हजार दर्शक आए थे। इस दौरान स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री किश्चियन नत्से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भगदड़ में करीब 80 लोग घायल हैं, जिनमें से 11 लोग अधिक गंभीर हैं।
राष्ट्रपति ने मृतकों के प्रति जताया संवेदना
मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने घटना को दुर्भाग्यपूर्व बताते हुए कहा कि, स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई। कई लोग घायल है। राष्ट्रपति ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मौन रखने का आह्वान किया है।
मामले के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम में भगदड़ का कारण क्या है, इसका अभी स्पष्ट वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रपति द्वारा इस दुख की घड़ी में मौन के आह्वान के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी रहा। बता दें कि, हिंद महासागर द्वीप खेल तीन सितंबर तक मेडागास्कर में आयोजित किया जाएगा। इवेंट में मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट भी शामिल हैं।