Masood Azhar Brother Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है और पाक में मातम छा गया है. दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है. उनकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है. ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे और सालों से इस संगठन के कामों में सक्रिय थे. इतना ही नहीं बल्कि वो जैश-ए-मोहम्मद के अंदर वेपन्स की ट्रेनिंग भी दिया करता है. खास बात ये है कि इसे उस टीम में काफी अहम माना जाता था. बता दें कि उसकी मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के ज़रिए की गई, जिसमें बताया गया कि उनका जनाज़ा सोमवार देर रात बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वाली में होगा.
आखिर कैसे हुई मौत
सूत्रों के मुताबिक, ताहिर अनवर की मौत की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब तक न तो किसी बीमारी का ज़िक्र हुआ है और न ही किसी खास घटना का, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जैश-ए-मोहम्मद कोई छोटा-मोटा संगठन नहीं है. इस संगठन का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है, जिनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला जिसमें 19 सैनिक मारे गए थे, और 2019 का पुलवामा हमला शामिल है, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे.
Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था अज़हर का खानदान
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जैश के ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें बहावलपुर स्थित उसका मुख्यालय भी शामिल है. इन हमलों में अजहर के कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे. पिछले साल सितंबर में, जैश ने पहली बार परोक्ष रूप से इन नुकसानों को स्वीकार किया था. संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर ने माना कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर पर भारत के हमले के दौरान अजहर के परिवार के सदस्य मारे गए थे. यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का भारत का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
भारतीय हमलों में आतंकवाद के कई ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए थे. बहावलपुर स्थित ठिकाने- जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा था. मारे गए लोगों में मसूद अजहर के करीब 10 रिश्तेदार शामिल थे, जिनमें उसकी बहन, उसकी बहन का शोहर, एक भतीजा, एक भतीजी और उसके बड़े परिवार के बच्चे शामिल थे. इस हमले में उसके कई सहयोगी भी मारे गए थे.