<
Categories: विदेश

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है और पाक में मातम छा गया है. दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है.

Masood Azhar Brother Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है और पाक में मातम छा गया है. दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में मौत हो गई है. उनकी मौत की वजह अभी तक साफ नहीं है. ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद से करीब से जुड़े थे और सालों से इस संगठन के कामों में सक्रिय थे. इतना ही नहीं बल्कि वो जैश-ए-मोहम्मद के अंदर वेपन्स की ट्रेनिंग भी दिया करता है. खास बात ये है कि इसे उस टीम में काफी अहम माना जाता था. बता दें कि उसकी मौत की पुष्टि संगठन के आधिकारिक चैनल के ज़रिए की गई, जिसमें बताया गया कि उनका जनाज़ा सोमवार देर रात बहावलपुर की जामिया मस्जिद उस्मान वाली में होगा.

आखिर कैसे हुई मौत

सूत्रों के मुताबिक, ताहिर अनवर की मौत की वजह पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब तक न तो किसी बीमारी का ज़िक्र हुआ है और न ही किसी खास घटना का, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जैश-ए-मोहम्मद कोई छोटा-मोटा संगठन नहीं है. इस संगठन का नाम भारत में हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा है, जिनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला, उरी हमला जिसमें 19 सैनिक मारे गए थे, और 2019 का पुलवामा हमला शामिल है, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे.

Today Weather: अगले 24 घंटे ‘डेंजर जोन’! दिल्ली से बिहार तक तूफानी बारिश; IMD की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था अज़हर का खानदान

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर जैश के ठिकानों पर हमले किए हैं, जिनमें बहावलपुर स्थित उसका मुख्यालय भी शामिल है. इन हमलों में अजहर के कई करीबी रिश्तेदार मारे गए थे. पिछले साल सितंबर में, जैश ने पहली बार परोक्ष रूप से इन नुकसानों को स्वीकार किया था. संगठन के एक वरिष्ठ कमांडर ने माना कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर पर भारत के हमले के दौरान अजहर के परिवार के सदस्य मारे गए थे. यह हमला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले का भारत का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

भारतीय हमलों में आतंकवाद के कई ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए थे. बहावलपुर स्थित ठिकाने- जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा था. मारे गए लोगों में मसूद अजहर के करीब 10 रिश्तेदार शामिल थे, जिनमें उसकी बहन, उसकी बहन का शोहर, एक भतीजा, एक भतीजी और उसके बड़े परिवार के बच्चे शामिल थे. इस हमले में उसके कई सहयोगी भी मारे गए थे.

RBSE 12th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, ऐसे करें आसानी से चेक

Heena Khan

Recent Posts

रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स से लिया बदला, सीएसके को दिए 2 गहरे जख्म; अब हो रहा होगा पछतावा

Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच…

Last Updated: March 31, 2026 09:21:02 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर के दामों में नया खेल! मिडिल ईस्ट की हलचल से झटका या राहत?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 31, 2026 08:31:39 IST

Dandvat Yatra After Divorce: तलाक होने के बाद पति ने की 9 किमी की दंडवत यात्रा, पत्नी की किचकिच से था परेशान?

Dandvat Yatra After Divorce: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वैवाहिक कलह से तंग आकर…

Last Updated: March 31, 2026 08:24:09 IST

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST