होम / 'मोदी रुकवाएंगे Russia और Ukraine का युद्ध',पुतिन के साथ अच्छे सबंध देख बदले अमेरिका के सुर

'मोदी रुकवाएंगे Russia और Ukraine का युद्ध',पुतिन के साथ अच्छे सबंध देख बदले अमेरिका के सुर

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 10, 2024, 11:41 am IST

PM Modi in Russia

India News (इंडिया न्यूज),PM Modi in Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर अमेरिका और चीन की विशेष नजर थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी पहली बार रूस पहुंचे। मॉस्को में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से गर्मजोशी से मुलाकात की जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे जा रहे लोगों, खासकर बच्चों पर अपनी चिंता जाहिर की। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि मौजूदा समय युद्ध का नहीं है।

रूस को युद्ध रोकने के लिए मना सकता है भारत

वहीं, अमेरिका इस युद्ध में खुलकर यूक्रेन के साथ खड़ा है। पीएम मोदी की रूस यात्रा पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका का मानना ​​है कि रूस और भारत के बीच अच्छे संबंधों की वजह से इस युद्ध पर लगाम लग सकती है।

बता दें कि, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच हर मुद्दे पर स्पष्ट बातचीत होती है। यूक्रेन की बात करें तो भारत समेत सभी देश स्थायी शांति हासिल करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं।

Telangana Government School: सरकारी स्कूल में छात्रों के नास्ते के खाने में मिली छिपकली! 35 छात्रों की बिगड़ी हालत

कारिन जीन-पियरे ने क्या कहा?

कारिन जीन-पियरे ने आगे कहा कि, अमेरिका का मानना ​​है कि भारत के पास रूस के साथ बातचीत करके युद्ध रोकने की क्षमता है। हालांकि, युद्ध रोकने की आखिरी जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुतिन की है। राष्ट्रपति पुतिन ने ही युद्ध शुरू किया है और वे ही इस युद्ध खत्म कर सकते हैं।

PM मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का उठाया मुद्दा

बता दें कि मंगलवार को भारत और रूस के बीच 22वें शिखर सम्मेलन समारोह में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया। शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि जब युद्ध में मासूम बच्चे मरते हैं तो दिल छलनी हो जाता है और यह दर्द बहुत भयानक होता है। पुतिन को मोदी का साफ संदेश था कि बम, बंदूक और युद्ध के मैदान में शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती।

ममता दीदी के राज में ये सब क्या! TMC नेता के करीबी ने लड़की को लटकाकर डंडों से पीटा, देखें वीडियो

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

घटती जन्म दर को लेकर तरह-तरह के उपाय कर रहा रुस, आबादी बढ़ाने के ल‍िए निकाला अब ये अनोखा उपाय
रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
ADVERTISEMENT