होम / ताइवान पहुंची नैन्सी पेलोसी, लेवल-2 का अलर्ट जारी, चीन बोला-परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका

ताइवान पहुंची नैन्सी पेलोसी, लेवल-2 का अलर्ट जारी, चीन बोला-परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका

Naresh Kumar • LAST UPDATED : August 2, 2022, 9:42 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Senator Nancy Pelosi Visits Taiwan : चीन के कड़े विरोध के बावजूद अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। वहीं ताइवान पहुंचते ही उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने ट्वीट पर लिखा है हम ताइवान में लोकतंत्र के समर्थक हैं। मेरी ताइवान यात्रा अमेरिकी नियमों का उल्लंघन नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा-अमेरिका ने वादा और विश्वास तोड़ा

वहीं दूसरी ओर चीन की धमकी के बाद पेलोसी के पहुंचने पर ताइवान में लेवल दो का अलर्ट जारी किया है। चीन में सिविल डिफेंस सायरन बज रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने पेलोसी के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि अमेरिका ने वादा और विश्वास तोड़ा है।

अमेरिका अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे

बता दें कि पेलोसी के ताइवान पहुंचने के कुछ देर बाद ही चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया। कहा कि अमेरिका ने विश्वास और वादा तोड़ा है। अमेरिका अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अमेरिका खतनाक जुआ खेल रहा है।

पेलोसी की पहली प्रतिक्रिया

पेलोसी ने ताइवान पहुंचने के बाद ट्वीट पर लिखा है कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की ताइवान यात्रा ताइवान के जीवंत लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए अमेरिका की अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करती है।

ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे साझेदार के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करती है और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाने सहित हमारे साझा हितों को बढ़ावा देती है।

हमारी यात्रा ताइवान के प्रतिनिधिमंडलों में से एक है-और यह किसी भी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति का खंडन नहीं करता है, जो 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम, यू.एस.-चीन संयुक्त विज्ञप्ति और 6 आश्वासनों पर आधारित है।

चीन में सिविल डिफेंस साइरन बजने शुरू

वहीं पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद ताइवान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि ताइवान में लेवल 2 का अलर्ट जारी किया गया है। साल 1996 के बाद यह पहला मौका है जब ताइवान में इतने बड़े लेवल पर सुरक्षा अलर्ट किया गया है। उधर, चीन में सिविल डिफेंस साइरन बज रहे हैं।

ये भी पढ़े : चीन की धमकी के बाद 13 अमेरीकी विमान रवाना, ताइवान में पेलोसी को देंगे सुरक्षा

ये भी पढ़े : लेफ्टिनेंट जनरल सहित 6 पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की मौत, बलोचिस्तान में मिला हेलिकॉप्टर का मलबा

ये भी पढ़े : जानिए कैसे फैलता है मंकीपॉक्स और इससे बचने के उपाय?

ये भी पढ़े : जानिए क्यों तेजी से घूमने लगी है धरती, पृथ्वीवासियों पर होगा क्या असर?

ये भी पढ़े : 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र बलों में होगी 84 हजार से अधिक भर्तियां, निर्देश जारी

ये भी पढ़े : दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का तीसरा केस, पहला ठीक होकर लौटा, देश में अब कुल 8 मामले

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT