Nepal PM Balen Shah: नेपाल की नवगठित बालेन शाह सरकार ने शिक्षा में बड़े बदलाव कर दिए हैं. इन अहम फैसलों में छात्र राजनीति पर प्रतिबंध, 5वीं कक्षा तक की परीक्षाएं रद्द करना और विदेशों नामों से चल रहे स्कूलों के नामों को बदलना शामिल है.
नेपाल की बालेन सरकार ने बदली शिक्षा व्यवस्था
Nepal Education System: नेपाल की बालेन सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए क्रांतिकारी फैसले लिए हैं. सरकार ने 100 दिवसीय एक्शन प्लान जारी किया है. इस पहल में नेपाल सरकार ने प्रयास किया है कि शिक्षा को राजनीति से कोसों दूर रखा जाए. इसके लिए छात्र राजनीति में बैन जैसे फैसले लिए गए हैं. साथ ही प्लान में स्वदेशी जैसी भावनाओं को भी प्रदर्शित किया है, जैसे विदेशों नामों से मौजूद स्कूल-कॉलेज के नाम को बदलने का निर्देश आदि.
शनिवार यानी 28 मार्च की रात नेपाल की बालेन सरकार ने 100 दिवसीय एक्शन प्लान जारी किया. इसमें शिक्षा को राजनीति गतिविधियों से कोसों दूर रखने का प्रयास किया गया है. इसके लिए कई अहम फैसलें उठाए गए हैं.
इस एक्शन प्लान के तहत राजनीतिक पार्टियों से जुड़े सभी छात्र संघठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही सरकार ने स्कूल-कॉलेज परिसर में मौजूद सभी छात्र संघठनों के कार्यालयों को हटाने के लिए 60 दिन का समय दिया है. इसका उद्देश्य ये है कि अब शिक्षा परिसर में सिर्फ पठन-पाठन का माहौल रहे, क्योंकि इससे आए-दिन अराजक तत्वों द्वारा हिंसा की भी खबरें आती रहती हैं.
नेपाल सरकार ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनने के लिए छात्र परिषद का गठन किया जाएगा. जो गैर राजनीतिक होगा. इसके लिए 90 दिन का समय दिया गया है.
कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के पढ़ाई के दबाव को कम करने के लिए बालेन सरकार ने पारंपरिक परिक्षाओं के सिस्टम को रद्द कर दिया है. उनके प्रगति का मूल्यांकन अब वैकल्पिक नियमों पर आधारित होगा. यानी कि अब स्किल और समझ के आधार पर रिपोर्ट कार्ड बनेगा.
नेपाल सरकार ने ऑक्सफोर्ड, पेंटागन और सेंट जेवियर्स जैसे विदेशी नामों वाले शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे इसी एकेडमिक कलेंडर के भीतर अपने मूल नेपाली नाम अपना लें. इस कदम का उद्देश्य शिक्षा में राष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा देना है.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…