होम / Nobel Prize भौतिक विज्ञान में तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल Prize

Nobel Prize भौतिक विज्ञान में तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल Prize

Vir Singh • LAST UPDATED : October 5, 2021, 12:31 pm IST

Nobel Prize 2021 Winners List in Hindi

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Nobel Prize भौतिक विज्ञान में वर्ष-2021 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी आॅफ साइंसेज ने स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को यह पुरस्कार देने का एैलान किया है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

जूरी ने नामों का ऐलान करते हुए बताया कि स्यूकूरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइआक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी। मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूवार्नुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया। वहीं परिसी को परमाणु से ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणाली में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

Nobel Prize जानिए पिछले वर्ष किन्हें मिला था यह अवॉर्ड

पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था। इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।

Read More : Nobel Prize-2021 : चिकित्सा का 2 को मिला साझा सम्मान

Connact Us: Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

आखिर कब अपनी हरकतों से बाज आएगा पाकिस्तान? भारत की इस बेशकीमती चीज को अपना बताकर दुनिया के बाजारों में बेचने पर मिला मुंहतोड़ जवाब
पंजाब में बड़े ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी, पुलिस की शुरूआती जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
रविवार का दिन प्यार के लिहाज से कैसा रहेगा? अपनी राशि के हिसाब से जानिए सब कुछ
PM Modi US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बैठक हुई खत्म, जानिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
हवा में उछली स्कूटी और ओवरब्रिज में हीं 10 फीट नीचे लटकी युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई…
Tiger Shroff के डूबते करियर को कौन दे रहा है सहारा? जानिए उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में
‘अब नहीं करुंगा ऐसी टिप्पणी’, बेंगलुरु के मुस्लिम बहुल इलाके को पाकिस्तान कहने वाले जज ने किसने सामने जताया खेद?
ADVERTISEMENT