Live
Search
Home > विदेश > Israel Iran War: ओमान में ड्रोन बोट हमले में भारतीय की जान गई, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए व्हाट्सएप चैनल जारी!

Israel Iran War: ओमान में ड्रोन बोट हमले में भारतीय की जान गई, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए व्हाट्सएप चैनल जारी!

Strait of Hormuz: ओमान की खाड़ी में ड्रोन बोट हमले से मचा हड़कंप! एक भारतीय नाविक की मौत के बाद क्या है ताज़ा हालात? EaseMyTrip ने भारतीयों की सुरक्षा के लिए उठाया यह बड़ा कदम...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-02 19:17:32

Mobile Ads 1x1

Oman oil tanker attack: पिछले दो दिनों से खाड़ी के देशों (Middle East) में तनाव बहुत बढ़ गया है. ओमान के पास दो अलग-अलग तेल के जहाजों (Oil Tankers) पर हमले हुए हैं, जिनमें भारतीय नाविकों को भी नुकसान पहुँचा है. सोमवार को ओमान सरकार ने बताया कि मस्कट के तट के पास MKD VYOM नाम के एक तेल टैंकर पर “ड्रोन नाव” (बिना इंसान वाली नाव जिसमें बम लगा हो) से हमला किया गया. इस हमले में इंजन रूम में मौजूद एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है. हमले के बाद जहाज पर धमाका हुआ और आग लग गई। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के नीचे चल रहा था.

दूसरे जहाज(Skylight) पर हमला

रविवार को ओमान के मुसन्दम प्रायद्वीप के पास Skylight नाम के एक और जहाज पर हमला हुआ. इस जहाज पर कुल 20 लोग थे, जिनमें से 15 भारतीय और 5 ईरानी थे. हमले में चार लोग घायल हुए हैं. ओमान की सुरक्षा टीम ने सभी 20 लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. अमेरिका ने इस जहाज पर पहले से पाबंदी लगा रखी थी क्योंकि शक था कि यह ईरान के तेल की तस्करी करता है

आखिर ये हमले क्यों हो रहे हैं?

यह सब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का नतीजा है. शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया था, जिसमें खबर है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद से ईरान बदला लेने के लिए लगातार हमले कर रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा है कि ये हमले उनकी मर्जी से नहीं हो रहे, बल्कि उनकी सेना अब “स्वतंत्र रूप से” काम कर रही है और खुद फैसले ले रही है. ईरान ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz), जहाँ से दुनिया का 25% तेल गुजरता है, अब सुरक्षित नहीं है और उन्होंने इसे जहाजों के लिए बंद कर दिया है.

ओमान की स्थिति

ओमान हमेशा ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने का काम करता है, लेकिन इस बार ओमान के बंदरगाहों (जैसे दुकम और मस्कट) के पास भी हमले हुए हैं. इससे साफ है कि अब यह जंग पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल रही है.

EaseMyTrip की बड़ी पहल

EaseMyTrip के फाउंडर और चेयरमैन निशांत पित्ती ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण ‘ट्रैवल अपडेट’ जारी किया है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मौजूदा हालातों को देखते हुए कंपनी ओमान से भारत के लिए चार्टर उड़ानें (Charter Flights) शुरू करने की योजना बना रही है, ताकि यात्री सुरक्षित और आसानी से स्वदेश लौट सकें. इसके साथ ही, उन्होंने यूएई और खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीयों के लिए एक विशेष WhatsApp चैनल (Travel Assistance for Indians in UAE) भी साझा किया है, जहाँ यात्रियों को प्रमाणित अपडेट्स और यात्रा से जुड़ी हर संभव मदद दी जाएगी.

MORE NEWS

Home > विदेश > Israel Iran War: ओमान में ड्रोन बोट हमले में भारतीय की जान गई, फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए व्हाट्सएप चैनल जारी!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-02 19:17:32

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS