Pakistan News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया है. अब पाकिस्तान ने भारत के साथ हुए युद्ध को लेकर किताबों में झूठी बातें लिख दी हैं.
Pakistan news
Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक को ऐसी चोट पहुंचाई कि पाक अब भी उससे बाहर नहीं निकल पाया है. भारत के साथ पाक लगभग सभी युद्ध हारा है. वहीं अपने सभी युद्धों में हारने के बाद, पाकिस्तान हमेशा अपनी जनता को जीत की झूठी कहानियां सुनाता रहा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी नानी याद दिला दी, उस दौरान पाकिस्तान भारत से युद्धविराम की भीख मांगता रहा. लेकिन भारत ने बखूबी पाक से पहलगाम हमले का बदला लिया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने इस युद्ध को अपनी स्कूली शिक्षा में शामिल किया है, जो अपने लोगों को खुश करने के लिए झूठी कहानियां हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान ने नए पाठ्यक्रम में भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में कई झूठ शामिल किए हैं. आइये जान लेते हैं पाक ने अपने बच्चों को भारत के बारे में क्या-क्या पढ़ाने की तैयार की है?
अमेरिका से लेकर चीन तक पूरी दुनिया जानती है कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम में 22 लोगों की हत्या कर दी थी. या यूं कहीं कई पत्नियों का सिंदूर उजाड़ दिया तो कई मांओं का चिराग छीन लिया और कई बच्चों के सिर से बाप का साया मिटा दिया. इसके बाद, 7 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान के अन्य इलाकों में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया. जिसमे 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए. फिर भी पाक ने नए पाठ्यक्रम में झूठ लिखा.
सिर्फ यही नहीं पाकिस्तान ने किताब में लिखा है कि उसकी सेना ने कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला किया. लेकिन, भारतीय सेना ने उपग्रह चित्र और कई वीडियो दिखाकर पाकिस्तान की पोल खोल दी. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकवादियों को दिए जा रहे समर्थन का करारा जवाब देते हुए कई हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कई किताब में यह भी झूठा दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने केवल सैन्य चौकियों को निशाना बनाया. इसमें यह भी दावा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों पर हमला किया. पाकिस्तान ने झूठी जानकारी देते हुए दावा किया कि उसने भारतीय हवाई ठिकानों सहित 26 राजनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया.
पाकिस्तान के पाठ्यक्रम में भारतीय सेना द्वारा की गई तबाही को छुपाया गया. भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की पाकिस्तान की नाकाम कोशिशों के बाद, भारतीय सेना ने न केवल मुरीदके, नूर खान, रफीकी, सरगोधा, चकलाला और रहीम यार खान के हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया, बल्कि विनाश के सबूत भी पेश किए. भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी पाकिस्तानी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया.
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…