Live
Search
Home > विदेश > जुमे की नमाज के दौरान गूंजे दहशत के धमाके, लोगों के उड़े चीथड़े, इस्लामाबाद में लगी इमरजेंसी

जुमे की नमाज के दौरान गूंजे दहशत के धमाके, लोगों के उड़े चीथड़े, इस्लामाबाद में लगी इमरजेंसी

पाकिस्तान ब्लास्ट: इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक बम धमाका हुआ. यह धमाका तारालाई इमामबाड़ा के पास हुआ जिसके बाद दहशत का महौल है. धमाके के समय नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-06 16:45:30

Mobile Ads 1x1
Islamabad Bomb Blast: पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक बम धमाका (Bomb Blast) हुआ. यह धमाका तारालाई इमामबाड़ा (शिया मुसलमानों की पूजा की जगह) के पास हुआ जिसके बाद दहशत का महौल है. धमाके के समय नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. यह इमामबाड़ा इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके के पास है. धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. डॉन न्यूज़ के मुताबिक, 15 लोग मारे गए हैं और 80 से ज़्यादा घायल हुए हैं. यह खबरे भी सामने आ रही है कि कहीं ये हमला फियादीन तो नहीं था. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.

हमले पर क्या है मंत्री तारिक फजल का रिएक्शन?

पाकिस्तानी सरकार के मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर धमाके पर प्रतिक्रिया दी. चौधरी ने लिखा कि मैं इस्लामाबाद में हुए धमाके की कड़ी निंदा करता हूं. इस हमले में लोगों की जान जाने से मुझे दुख हुआ है. ऐसे आतंकवादी हमले देश और उसके लोगों के हौसले को तोड़ नहीं सकते. यह जरूरी है कि हम सभी शांति, सहिष्णुता और स्थिरता के लिए एकजुट रहें। हम अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मजबूती से खड़े हैं.  इमामबाड़े के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

डॉन न्यूज़ के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है. मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है. आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है. हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. इमामबाड़े के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

हमले की प्रकृति अभी साफ नहीं है

कुछ गैर-पुष्ट सूत्र इसे आत्मघाती बम धमाका और आतंकवादी हमला बता रहे हैं. हालांकि, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि घटना के कारण पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से बम लगाया गया था.

इस्लामाबाद के तीन अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

धमाके के बाद इस्लामाबाद के तीन अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है: पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल और CDA हॉस्पिटल. घायलों को इन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ऑर्थोपेडिक्स, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत बुलाया गया है.

MORE NEWS

Home > विदेश > जुमे की नमाज के दौरान गूंजे दहशत के धमाके, लोगों के उड़े चीथड़े, इस्लामाबाद में लगी इमरजेंसी

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-02-06 16:45:30

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS