होम / Pakistan News: पाकिस्तान में टिकटॉक को बताया हराम, फतवा जारी

Pakistan News: पाकिस्तान में टिकटॉक को बताया हराम, फतवा जारी

Mudit Goswami • LAST UPDATED : December 25, 2023, 11:10 am IST
Pakistan News: पाकिस्तान में टिकटॉक को बताया हराम, फतवा जारी

Pakistan News

India News (इंडिया न्यूज), Pakistan News: पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक प्रमुख धार्मिक स्कूल, जामिया बिनोरिया टाउन ने टिकटॉक कराम बताया है। यहीं नहीं यहां  टिकटॉक फतवा जारी किया है। पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया के जानकारी के अनुसार स्कूल ने टिकटॉक के उपयोग को अवैध और हराम घोषित किया है। फतवे में लिखा गया है कि टिकटॉक आधुनिक युग का सबसे बड़ा प्रलोभन है। फतवा में इस संस्था ने अपने रुख के समर्थन में दस कारण बताए हैं।

फतवा संख्या 144211200409 में संस्थान ने इसका जिक्र करते हुए मदरसे ने कहा कि यह अनैतिकता फैलाता है इसलिए यह शरिया में हराम है। एप पर पशुओं की तस्वीरें और वीडियो शामिल किया जाना शरिया में प्रतिबंध माना गया है।

फतवा में इस  बात का किया गया जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फतवा में लिखा गया कि मंच पर महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाना और उसे प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा फतवा में टिकटाक पर पुरुषों और महिलाओं के डांस, से जुड़े वीडियो बनाने की निंदा की गई है। पाकिस्तान की डॉन न्यूज टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में कई धार्मिक विद्वान अनैतिकता फैलाने के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध को लेकर मांग करते रहे हैं। पाकिस्तान में कई बार टिकटॉक पर आंशिक प्रतिबंध भी लगाया गया है।

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT