होम / कौन है कंगाल पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स? खेलों से है खास लगाव, अमेरिका की फुटबॉल टीम का है मालिक

कौन है कंगाल पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स? खेलों से है खास लगाव, अमेरिका की फुटबॉल टीम का है मालिक

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 24, 2024, 10:10 pm IST
ADVERTISEMENT
कौन है कंगाल पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स? खेलों से है खास लगाव, अमेरिका की फुटबॉल टीम का है मालिक

Pakistan Richest Person ( पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स)

India News (इंडिया न्यूज), Pakistani Richest Person: पेरिस में आयोजित ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर पुरस्कारों की बौछार हो रही है। वहीं नदीम को दिए जा रहे कई पुरस्कार हंसी का कारण भी बन रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि गरीब पाकिस्तान में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। साथ ही इस शख्स के पास कितनी संपत्ति है और वह क्या काम करता है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान के शाहिद खान अपने देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय काफी कर्ज में है। मार्च 2024 तक पाकिस्तान पर कर्ज बढ़कर 67.525 ट्रिलियन रुपये हो गया है। 

कितनी संपत्ति है शाहिद खान के पास?

फोर्ब्स के मुताबिक 74 वर्षीय शाहिद खान 11.9 बिलियन डॉलर (करीब एक लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका नाम 170वें स्थान पर है। शाहिद खान बिजनेसमैन हैं और ऑटो सप्लायर कंपनी फ्लेक्स एन गेट के मालिक हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वह अमेरिका की फुटबॉल टीम जैक्सनविले जगुआर के भी मालिक हैं। दूसरी ओर भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी देश ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

विनाशकारी तूफान ‘दाना’ कितना खतरनाक? 300 फ्लाइट-552 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों में अलर्ट

अब अमेरिका के नागरिक हैं शाहिद खान

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शाहिद खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। लेकिन अब वो अमेरिका में रहते हैं। शाहिद के पास अमेरिकी नागरिकता है। शाहिद 1967 में 16 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए अमेरिका आए थे। यहां उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। शाहिद को अपना खर्च चलाने के लिए बर्तन भी धोने पड़े। इसके लिए उन्हें प्रति घंटे 1.20 डॉलर मिलते थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। 1971 में उन्होंने अमेरिका के ग्रेंजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।

NIA को मिली बड़ी सफलता, दिल्ली एयरपोर्ट से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार; अर्शदीप सिंह डाला का है करीबी

वन पीस ट्रक डिजाइन से बदली किस्मत

इंजीनियरिंग करने के बाद शाहिद ने वन पीस ट्रक डिजाइन किया। ये डिजाइन उनकी सफलता में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आज उनकी कंपनी के दुनियाभर में 76 प्लांट हैं, जहां 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने टोरंटो में फोर सीजन्स होटल नाम से एक होटल भी खोला है। वह वर्ष 2026 में अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविले में फोर सीजन्स नाम से प्रॉपर्टी से जुड़ा व्यवसाय करने की योजना भी बना रहे हैं।

हर कोई पूछेगा आपकी अच्छी सेहत का राज, अगर रोजाना खाएं ये एक चीज

जानकारी के अनुसार, शाहिद को खेलों का भी बहुत शौक है। फोर्ब्स के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2012 में स्पोर्ट्स टीम जैक्सनविले जगुआर और अगले ही वर्ष यानी 2013 में यूके के फुलहम फुटबॉल क्लब को खरीद लिया था। वर्ष 2019 में शाहिद और उनके बेटे टोनी खान ने WWE से मुकाबला करने के लिए ऑल एलीट रेसलिंग नाम से एक कंपनी बनाई।

मां-बाप की संपत्ति पर शादी के बाद भी बेटी का हक, अभी कर लें बटवारा वरना भाई-बहन में पड़ सकती है फूट!

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT