Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > चपरासी की इस अदा पर फिदा हो गई प्रिंसिपल, एक कप चाय ने बदल दी पाकिस्तानी कपल की जिंदगी

चपरासी की इस अदा पर फिदा हो गई प्रिंसिपल, एक कप चाय ने बदल दी पाकिस्तानी कपल की जिंदगी

पाकिस्तान के मुल्तान से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. ये प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. एक स्कूल के प्रिंसिपल को वहां के चपरासी से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने समाज की परवाह किए बिना शादी कर ली.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 22, 2026 20:27:58 IST

Mobile Ads 1x1

Pakistan Unique Love Story: वो कहते हैं न कि प्यार अंधा होता है. अगर किसी से प्यार हो जाए, तो वो ऊंच-नीच, जात-पात या किसी अन्य तरह का भेदभाव नहीं देखता. आपने भी कभी न कभी कोई लव स्टोरी तो देखी और सुनी ही होगी, जिसने आपको सोचने को मजबूर कर दिया हो कि क्या प्यार में ऐसा भी होता है. अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद अनोखी है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा भी हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान के मुल्तान शहर में एक स्कूल की प्रिंसिपल अपने ही स्कूल के एक चपरासी से प्यार कर बैठी. उनकी प्रेम कहानी यहीं नहीं रुकी, दोनों ने समाज की सोच से परे जाकर लव मैरिज कर ली.

बता दें कि स्कूल की प्रिंसिपल का नाम फरजाना है, जो काफी पढ़ी-लिखी है. वो एक समझदार और कविता पसंद करने वाली महिला है. वहीं उनके ही स्कूल में चपरासी के पद पर काम करने वाला फैयाज है. दोनों की हैसियत और जिम्मेदारियां अलग थीं, लेकिन उनके दिल ने इस फर्क को महसूस नहीं किया. 

फरजाना को पसंद आई ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फरजाना का कहना है कि ये रिश्ता किसी मुलाकात या बातचीत से शुरू नहीं हुआ. रोजाना की छोटी-छोटी चीजों ने दोनों के मन में प्यार जगाया. उनका कहना है कि जब फैयाज उन्हें चाय देते थे, तो बड़े सम्मान के साथ पेश आते थे. वो इतने सलीके से चाय देते थे कि एक बूंद भी इधर-उधर नहीं गिरती थी. ये छोटी सी बात उनके दिल को छू गई. 

फरजाना ने फैयाज को किया प्रपोज

इसके अलावा काम के प्रति फैयाज की लगन, सादगी और उनकी ईमानदारी के कारण फरजाना उनसे प्रभावित होने लगीं. फरजाना को जब अपनी फीलिंग्स का एहसास हुआ, तो उन्होंने समाज की परवाह किए बिना ही फैयाज को अपने दिल की बात बता दी. फैयाज ने भी हां कर दी और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. वे अब एक साथ हैं और काफी खुश हैं. इस लव स्टोरी को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है, तो कोई मजाक कर रहा है.

MORE NEWS