Pinay Gold Medalist: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों ‘Pinay Gold Medalist’ और ज़्यान कैबरेरा (Zyan Cabrera) खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ इंटरनेट पर उनके बारे में हो रही इस भारी चर्चा के पीछे की वजह काफी जटिल है, जिसमें प्रशंसा, गलतफहमी देखने को मिल रही है.
आखिर कौन हैं ज़्यान कैबरेरा?
आप में बेहद ही कम लोगों को ज़्यान कैबरेरा के बारे में पता होगा. ज़्यान कैबरेरा एक फिलीपीन (Filipino) डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं. इसके साथ ही वह मुख्य रूप से टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं. जहां, वह अपने डांस वीडियो, लिप-सिंकिंग और इमोशनल शॉर्ट क्लिप्स के लिए जानी जाती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ऑनलाइन ‘Jeriel Cry4zee’ के नाम से भी दुनियाभर में जाना जाता है. तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनके दैनिक कंटेंट को देखना बेहद ही पसंद करते हैं.
क्या है उनके वायरल होने की वजह?
1. ‘गोल्ड मेडलिस्ट’ का टैग
लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें बार-बार “स्वर्ण पदक विजेता” (Gold Medalist) के रूप में लगातार प्रचारित भी किया जा रहा है. तो वहीं, उनके कई वायरल पोस्ट में यह भी लगातार दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ओलंपिक या फिर किसी अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक भी जीतने में बड़ी सफलता हासिल की है.
तो वहीं, दूसरी तरफ आधिकारिक रिकॉर्ड और जांच के मुताबिक, ज़्यान कैबरेरा का किसी भी पेशेवर खेल या ओलंपिक से किसी भी तरह का कोई संबंध देखने को नहीं मिल रहा है. तो वहीं, वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं, एथलीट नहीं. यहगोल्ड मेडलिस्ट लेबल पूरी तरह से इंटरनेट अफवाहों और भ्रामक हैशटैग (जैसे #cryforzee) की वजह से देखने को मिल रहा है.
2. निजी वीडियो लीक का फर्जी दावा
लेकिन, उनकी चर्चा का दूसरा और ज्यादा गंभीर वजह एक कथित “प्राइवेट लीक वीडियो” की खबरें हैं. तो वहीं, इंटरनेट पर कई लिंक और पोस्ट यह भी दावा कर रहे हैं कि उनका कोई आपत्तिजनक वीडियो सोसल मीडिया पर लीक हो गया है. हालांकि, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एक ‘क्लिकबेट स्कैम’ है.
स्कैमर्स ज़्यान की तस्वीरों और “Pinay Gold Medalist Viral Video” जैसे आकर्षक कैप्शन का तेजी से इस्तेमाल करके लोगों को खतरनाक वेबसाइटों पर लगातार भेजने का भी एक तरह से काम कर रहे हैं. इन लिंक्स पर क्लिक करने से यूज़र्स के डिवाइस में मैलवेयर आ सकता है या उनकी निजी जानकारी का चोरी होने का सबसे बड़ा खतरा है.
ज़्यान कैबरेरा को लेकर किया गया गलत दावा
तो वहीं, यहीं बात अब साफ हो चुकी है कि ज़्यान कैबरेरा एक लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर हैं, लेकिन उनके बारे में चल रही “स्वर्ण पदक विजेता” या “लीक वीडियो” की खबरें काफी हद तक भ्रामक और फर्जी हैं. यह घटना दिखाती है कि कैसे सोशल मीडिया एल्गोरिदम किसी गलत जानकारी को सच की तरह पेश कर सकता है.