होम / PM मोदी ने रूस में भारतीयों को किया संबोधित, जानिए भाषण में शामिल ये 10 मुख्य बातें

PM मोदी ने रूस में भारतीयों को किया संबोधित, जानिए भाषण में शामिल ये 10 मुख्य बातें

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 9, 2024, 2:05 pm IST
ADVERTISEMENT
PM मोदी ने रूस में भारतीयों को किया संबोधित, जानिए भाषण में शामिल ये 10 मुख्य बातें

PM Modi

India News(इंडिया न्यूज),PM modi Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, अपनी भाषण में भारतीय समुदाय का संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कई मुख्य बातो पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी का यहां आने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं, मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, मैं बहुत कुछ लेकर आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं, आपका यह प्रेम अपने यहां आने के लिए समय निकाल मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी लेकर आया हूं, मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं, उन्होने आगे कहा कि, यह बेहद सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा यह पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के लिए कई खास बातों पर भी चर्चा किया है, तो चलिए जानते है पीएम और भारतीयों के चर्चा की 10 खास बातों के बारें में..

Nita Ambani ने इस वजह से बनारस से खरीदी ढेरों साड़ी, पीछे छिपा बड़ा बिजनेस प्लान

PM मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

  • प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय से कहा, पिछले दस सालों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मैंने अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से और तीन गुना अधिक ताकत के साथ काम करने का संकल्प लिया है।
  • आज भारत वो देश है जिसके पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम है। साल 2014 में जब आप लोगों ने मुझे पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया था।
  • पीएम मोदी ने कहा, जब भारत जी-20 की मेजबानी करता है, तो दुनिया एक स्वर में बोलती है- ‘अरे, भारत बदल रहा है।’ उन्होंने कहा, जब भारत 10 साल में अपने हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी कर देता है, तो दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है।
  • जब भारत सरकार 40 हजार किमी से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतिकरण कर देती है तो दुनिया को भी भारत की ताकत का अहसास होता है। उन्हें लगता है देश बदल रहा है।
  • आज जब भारत L1 पॉइंट से सूरज की परिक्रमा पूरी करता है।
  • भारत दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाता है। आज जब वह सबसे ऊंची प्रतिमा बनाता है, तो दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है।
  • PM मोदी ने कहा कि आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में 15 प्रतिशत का योगदान दे रहा है और यह योगदान लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में भी यह बढ़ता रहेगा और चुनौतियों का सामना करना मेरे डीएनए में है।
  • मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार अन्य राज्यों में हुए चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम, अरुणाचल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी चुनाव हुए। इन राज्यों में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया।
  • PM ने कहा कि, आज से ठीक एक महीने पहले मैंने नौ जून को तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुना ताकत से काम करुंगा।

बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान, किचन में ये चीजें बीमारियों का कर सकती है स्वागत

 

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT