Live
Search
Home > विदेश > ‘मेरा जन्म उसी दिन हुआ…’, इजराइल की संसद में पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा? जिसे सुनकर तालियां बजाने लगे नेतन्याहू

‘मेरा जन्म उसी दिन हुआ…’, इजराइल की संसद में पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा? जिसे सुनकर तालियां बजाने लगे नेतन्याहू

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ, जिस दिन भारत ने इजराइल को आधिकारिक रूप से देश की मान्यता दी, 17 सितंबर, 1950 को. इसके अलावा, उन्होंने हमास हमले का भी जिक्र किया.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-26 09:29:43

Mobile Ads 1x1

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इजराइल के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने बुधवार (25 फरवरी, 2026) को इजराइल की संसद को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ, जिस दिन भारत ने इजराइल को आधिकारिक रूप से देश की मान्यता दी थी. इसके अलावा, इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरा जन्म उसी दिन हुआ था, जिस दिन भारत ने इजराइल को आधिकारिक मान्यता दी थी.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की निंदा की और कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं हर उस जिंदगी और हर उस परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले से तबाह हो गई. हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपका दुख बांटते हैं. भारत अभी और भविष्य में पूरे भरोसे के साथ इजराइल के साथ मजबूती से खड़ा है.

पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा?

इजराइल की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोई भी वजह आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकती. कोई भी चीज आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकती. भारत ने भी लंबे समय तक आतंकवाद का दर्द झेला है. हमें 26/11 के मुंबई हमले और इजराइली नागरिकों सहित बेगुनाह लोगों की जान का नुकसान याद है. आपकी तरह हमारी भी आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस की एक जैसी और बिना किसी समझौते वाली पॉलिसी है, जिसमें कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है.



इजराइल का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले नेता बने पीएम मोदी, सेनेट में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

आतंकवाद पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मकसद समाज को अस्थिर करना, विकास में रुकावट डालना और भरोसा खत्म करना है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए लगातार और मिलकर दुनिया भर में कार्रवाई करने की जरूरत है, क्योंकि दुनिया के किसी भी कोने में आतंकवाद शांति के लिए खतरा है. इसीलिए भारत उन सभी कोशिशों का समर्थन करता है जो इस इलाके में हमेशा शांति और स्थिरता लाने में मदद करती हैं.

इजरायल ने अपने संसद को तीरंगे से क्यों सजाया? देख भारत के दुश्मनों के उड़े होश

MORE NEWS

Home > विदेश > ‘मेरा जन्म उसी दिन हुआ…’, इजराइल की संसद में पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा? जिसे सुनकर तालियां बजाने लगे नेतन्याहू

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-26 09:29:43

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS