India News(इंडिया न्यूज),Polio in Pakistan: पाकिस्तान के लिए ये साल बेहद खराब रहा है। जहां आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान में अब पोलियो वायरस ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार को जारी मीडिया रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान के पांच शहरों से लिए गए नौ नमूनों में पोलियो वायरस की पुष्टि हुई है। बता दें कि, इस्लामाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के तहत पोलियो परीक्षण के लिए क्षेत्रीय प्रयोगशाला ने अक्तूबर में टाइप-1 वाइल्ड पोलियो वायरस का पता लगाया था।
इन पांच शहरों से लिए गए नमूने
जारी रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि, सिंध प्रांत के कराची से चार, बलूचिस्तान प्रांत के चमन से दो और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, कोहाट और नौशेरा से एक-एक सैंपल लिये गये हैं। जिसके बाद रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि, 2023 में पाकिस्तान में सकारात्मक पर्यावरणीय नमूनों की कुल संख्या 64 हो गई है। इस बीच, मानव पोलियो मामलों की संख्या चार रहेगी।
44 मिलियन बच्चों को टीका का प्रयास
वहीं जानकारी के लिए बता दें कि, 2 अक्तूबर को, पाकिस्तान ने 5 वर्ष से कम उम्र के 44 मिलियन बच्चों को टीका लगाने के प्रयास में वर्ष का अपना दूसरा राष्ट्रव्यापी पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया। हलाकि अभी तक इसका कोई बड़ा प्रभाव पड़ता हुआ पाकिस्तान में नहीं दिख रहा है।
ये भी पढ़े
- Diwali 2023: लक्ष्मी पूजन में कमल के फूल का क्या है महत्व?
- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस को बड़ा झटका! CM गहलोत के करीबी हुए BJP में शामिल