होम / डूब जाएगा सूरज, चारो तरफ हाहाकार मचाएगी लाइलाज बीमारी, 2024 का अंत होगा भयानक?

डूब जाएगा सूरज, चारो तरफ हाहाकार मचाएगी लाइलाज बीमारी, 2024 का अंत होगा भयानक?

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 16, 2024, 6:47 pm IST

Eno Alaric Predictions of 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Eno Alaric Predictions of 2024: साल 2024 पूरी दुनिया के लिए कई भयानक आपदाओं के साथ खत्म होने वाला है। भविष्यवक्ता ने तो यहां तक ​​कह दिया है कि सूरज 7 दिन के लिए गायब हो जाएगा। गगनचुंबी जिराफ और ऑस्ट्रेलिया में 60 फीट की तितली के साथ ही कई ऐसे जानवर दिखाई देंगे, जिन्हें दुनिया पहली बार देखेगी। ऐसी ही एक घटना इसी महीने यानी सितंबर में होने जा रही है। यहां जाने खुद को टाइम ट्रैवलर कहने वाले इस शख्स की भयानक भविष्यवाणियों के बारे में पूरी डिटेल्स।

टाइम ट्रैवलर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

जानकारी के अनुसार, TikTok यूजर एनो अलारिक (Eno Alaric) खुद को टाइम ट्रैवलर कहते हैं। वो खुद को 2671 का टाइम ट्रैवलर बताते हैं। उनके TikTok अकाउंट पर 9,00,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। एनो ने इस साल 2024 के अंत में दुनिया को हिला देने वाली 5 विनाशकारी घटनाओं की भविष्यवाणी की है। एनो अलारिक ने 2024 के अंत तक होने वाली पांच घटनाओं के बारे में जानकारी शेयर की है।

‘मेरे पिता विमान में थे’, IC-814 सीरीज पर बहस के बीच Dr S Jaishankar ने 1984 के विमान अपहरण को किया याद – India News

तीसरा विश्व युद्ध होगा शुरू

एनो अलारिक ने पहले भी एलियंस के पृथ्वी पर आने, जुड़वां ग्रहों के पृथ्वी से टकराने और तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की चेतावनी दी है। अपने नए पोस्ट में, उन्होंने 2024 के अंत से पहले होने वाली 5 विनाशकारी घटनाओं की भविष्यवाणी की है।

आसमान छूते जिराफ और अन्य डरावने जानवर

एनो की पहली भविष्यवाणी आने वाले 20 सितंबर के लिए है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आसमान छूते जिराफ और अन्य विशालकाय जानवरों की खोज की बात कही है। एनो ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के एक छिपे हुए हिस्से में 70 तरह के जानवरों के बड़े-बड़े वैरिएंट मिलेंगे। इनमें 3 फीट की मकड़ी, 60 फीट की तितलियां और आसमान छूते आकार के जिराफ शामिल हैं।

सूरज बताएगा मौत के बारे में!

एनो ने भविष्यवाणी की है कि 23 अक्टूबर को सूरज एक अजीब तरह की ऊर्जा छोड़ेगा जो इंसानों को उनकी मौत के बारे में जानकारी पाने में मदद करेगी। एनो के मुताबिक सूरज एक अनोखी ऊर्जा छोड़ता है। जो लोगों को यह देखने में मदद करती है कि उनकी मौत कैसे होगी। ऐसा हर दिन लाखों लोगों के साथ होता है और कुछ लोग अमर रहना भी सीख जाते हैं।

Aditi Rao Hydari ने अपनी शादी में अर्धचंद्राकार आल्टा डिज़ाइन का नया ट्रेंड किया सेट, जाने हिंदू शास्त्रों में क्या है इसका महत्व? – India News

फेमस संगीतकार का फिर से जन्म होगा

एनो ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 25 अक्टूबर को मृत माने जाने वाले प्रसिद्ध संगीतकार अचानक वापस आ जाएंगे। वह अपना संगीत करियर शुरू करेंगे। वापस आने के बाद वह सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति बन जाएंगे।

एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूर्य

एनो ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि 9 नवंबर को एक सप्ताह के लिए सूर्य गायब हो जाएगा। नतीजतन, दुनिया में पहली बार “शुद्धिकरण” जैसी स्थिति पैदा होगी। जिसमें सामाजिक अराजकता बढ़ सकती है।

फैलेगी लाइलाज बीमारी

साल 2024 के अंत के लिए अपनी आखिरी भविष्यवाणी में एनो ने कहा है कि 12 नवंबर को अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे एलियन जैसी चीज मिलेगी। इससे एक रहस्यमयी बीमारी फैलेगी और यह बीमारी पूरी दुनिया में तेजी से फैलेगी। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं होगा। एनो की भविष्यवाणियों पर लोग अपने रिएक्शन दे रहें हैं और इन भविष्यवाणियों की सत्यता पर भी सवाल उठ रहें हैं।

इस मशहूर एक्ट्रेस के चक्कर में तीन IPS ऑफिसर हुए सस्पेंड, लगाए थे ये गंभीर आरोप – India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
पराठे की पहले की पिटाई फिर ग्राहक को परोसा, Video को देख लोगों का भी कर दिया खाने का मन
नीतीश सरकार ने दादा-परदादा की ज़मीन पर लागू किया ये नया नियम, जानिए क्या है ये 5 मुख्य प्रावधान
क्या है वात्सल्य योजना? इसमे कैसे मिलेगी बच्चों को पेंशन, जानिए निर्मला सीतारमण का पूरा प्लान
मोदी सरकार क्यों लाना चाहती है ‘One Nation One Election’ कानून? एक साथ चुनाव में क्या हैं चुनौतियां
Kejriwal के इस्तीफा के बाद भी Atishi अभी क्यों नहीं बन सकतीं दिल्ली की CM? आखिर कहां फंसा हुआ पेच
12GB RAM के साथ ये फोन जल्द मचाएगा तबाही, दिग्गज मोबाइल को देगा टक्कर
ADVERTISEMENT