होम / प्रिगोझिन का बड़ा बयान आया सामने, क्या फिर पुतिन से कर रहे बगावत की तैयारी? कहा- 'मैं रूस के लिए काम कर रहा हूं'

प्रिगोझिन का बड़ा बयान आया सामने, क्या फिर पुतिन से कर रहे बगावत की तैयारी? कहा- 'मैं रूस के लिए काम कर रहा हूं'

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 22, 2023, 2:00 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Yevgeny Prigozhin, नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने के बाद वैगनर ग्रुप का प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का पहली बार एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में वह कहते हुए दिखाई दे रहे कि इस वक्त वह अफ्रीका में है और रूस के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुतिन के खिलाफ जून में किया था विद्रोह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ जून में येवगेनी प्रिगोझिन ने विद्रोह कर दिया था। जिसे बेलारूस के  राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद खत्म कर दिया गया था। प्रिगोझिन उसके बाद कहीं भी नजर नहीं आए थे। कहा जा रहा था कि पुतिन से गद्दारी की वजह से उसे मौक के घाट उतार दिया गया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद इन सभी अफवाहों और अटकलों पर भी पूरी तरह से विराम लग गया है।

सैन्य वर्दी बंदूक लिए हुए हुआ दिखा प्रिगोझिन

बता दें कि वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर शेयर किए गए वीडियो में येवगेनी प्रिगोझिन रेगिस्तानी इलाके में सैन्य वर्दी पहने और हाथों में बंदूक लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। हथियारबंद लड़ाके भी उसके पीछे एक ट्रक में दिखाई दे रहे हैं। प्रिगोझिन को वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अफ्रीका में वह उसके लड़ाके खनिजों की खोज के अलावा इस्लामी आतंकियों और अन्य अपराधियों से लड़ रहे हैं।

Yevgeny Prigozhin ने वीडियो में क्या कहा?

प्रिगोझिन ने वीडियो में कहा, “हम रूस को पूरी दुनिया में शक्तिशाली बनाने के लिए काम कर रहे हैं। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हम अफ्रीकी लोगों के लिए ISIS (इस्लामिक स्टेट), अल कायदा और अन्य डाकुओं के लिए जीवन को एक बुरा सपना बना रहे हैं। वैगनर समूह लोगों को भर्ती कर रहा है। समूह निर्धारित कार्यों को पूरा करना जारी रखेगा। हम सफल होंगे।”

 Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.