होम / 'चांद को देखने के लिए इतने पापड़ बेलने की जरुरत नहीं…', Chandrayaan-3 मिशन का पाकिस्तानी नेता ने उड़ाया मजाक

'चांद को देखने के लिए इतने पापड़ बेलने की जरुरत नहीं…', Chandrayaan-3 मिशन का पाकिस्तानी नेता ने उड़ाया मजाक

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : August 22, 2023, 12:42 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Fawad Chaudhry On Chandrayaan-3: भारत का मिशन चंद्रयान- 3 अब चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान- 3 चांद पर 23 अगस्त को लैंड करने वाला है। ऐसे में पूरी दुनिया की टकटकी भरी निगाह उसी पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की खबर से एक तरफ जहां देश गर्व से झूम रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को ये बहुत ज्यादा रास नहीं आया है। भारत के मून मिशन 4 का पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने मजाक उड़ाया है।

“चांद को देखने के लिए इतने पापड़ बेलने की जरुरत नहीं…”

पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने ISRO के मिशन चंद्रयान- 3 का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री वायरल वीडियो में चंद्रयान- 3 पर निशाना साधते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “चांद को देखने के लिए इतने पापड़ बेलने की जरुरत नहीं होती है। चांद नजर आ जाता है उसका लोकेशन पता होता है।” फवाद चौधरी ने ये बयान एक टीवी चैनल डिबेट के दौरान दिया है।

चंद्रयान-2 का मजाक उड़ा चुका हैं फवाद चौधरी

फवाद चौधरी इससे पहले भी भारत के चंद्रयान-2 मिशन का मजाक उड़ा चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “खिलौना मून की बजाय मुंबई में उतर गया होगा।” उन्होंने उस दौरान कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में फवाद चौधरी ने लिखा था, “डियर इंडिया! जो काम नहीं आता, उसमें पंगा नहीं लेते। सो जा भाई मून की जगह मुंबई में उतर गया होगा खिलौना। उफ, मैं वाकई यह महान लम्हा देखने से चूक गया।”

लूना-25 के बाद Chandrayaan-3 पर दुनियाभर की नजर 

आपको बता दें कि भारत के साथ-साथ रूस ने भी करीब 50 साल बाद अपने मून मिशन को लॉन्च किया था। जो कि असफल रहा। दरअसल, रूस का लूना-25 स्पेसक्रॉफ्ट चांद की सतह पर उतरने से पहले ही नियंत्रण से बाहर होकर क्रैश हो गया। ऐसे में अब दुनिया भर की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। लूना-25 के क्रैश होने की ख़बरों के बीच ISRO ने बताया कि 23 अगस्त की शाम को भारत का चंद्रयान-3 चांद पर उतरने को तैयार है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक के शानदार फॉर्म पर बोले युवराज सिंह, टी20 विश्व कप को लेकर कही ये बड़ी बात-Indianews
Mahadev Betting App Case: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेता साहिल खान को जेल, अदालत ने खारिज की बेल याचिका- indianews 
Noida: नोएडा सेक्टर 65 में शॉर्ट सर्किट होने से बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी-Indianews
गुजरात में एटीएस और एनसीबी का बड़ा एक्शन, 230 करोड़ के ड्रग्स के साथ इतने लोगों को किया गिरफ्तार-Indianews
T20 World Cup: भारतीय टीम से कटा इस बड़े खिलाड़ी का पत्ता, यहां देखें संभावित सूची-Indianews
Vande Bharat Train: वंदे मेट्रो का ट्रायल रन जुलाई में, जानें कौन सा शहर सबसे पहले करेगा मेजबानी- indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा, बैक-टू-बैक रैलियों को करेंगे संबोधित-Indianews
ADVERTISEMENT