India News ( इंडिया न्यूज़ )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को लेकर भी कुछ बातें हुई हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई है। इसके अलावा दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बारे में भी बातचीत की।
राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे: PMO pic.twitter.com/rYdfbndKny
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023
राष्ट्रपति पुतिन ने सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता जताई है और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति जताते हुए, पीएम ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अंतरिक्ष में खोजों के लिए द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने की इच्छा जाहिर की। इस बातचीत में जोहान्सबर्ग में XV ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा की गई। साथ ही सम्मेलन में हुए समझौतों के महत्व पर, मुख्य रूप से, ब्रिक्स के विस्तार पर जोर दिया गया।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.