होम / Prison Officer: कैदी के सामने बहकी महिला अधिकारी, शख्स के साथ कर रही थी ये काम; मामला दर्ज

Prison Officer: कैदी के सामने बहकी महिला अधिकारी, शख्स के साथ कर रही थी ये काम; मामला दर्ज

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 2, 2024, 3:14 am IST

India news (इंडिया न्यूज), Prison Officer: जेल में कैदियों को संभालने और उनकी देखभाल करने के लिए जेल अधिकारी होते हैं। लंदन की एक ऐसी ही महिला जेल अधिकारी पर जेल में ही एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। महिला अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब महिला अधिकारी कैदी के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी, तब वह वर्दी में थी। इससे जुड़ा एक वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो मामले की जांच शुरू हुई। 30 वर्षीय महिला जेल अधिकारी का नाम लीना डी सूसा अब्रेउ है। उस पर दक्षिण-पश्चिम लंदन में स्थित एचएमपी वैंड्सवर्थ जेल में एक कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

महिला अधिकारी कैदी के साथ बना रही थी संबंध

मामलो को लेकर पुलिस ने बताया कि, मामले की जांच तब शुरू हुई जब उन्हें एचएमपी वैंड्सवर्थ के अंदर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उसे कार्यालय में आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। जेल परिसर में ही बनाया गया था वीडियो पुलिस ने स्पष्ट किया कि उनके पास जो वीडियो पहुंचा है, वह जेल परिसर का ही है, जेल अधिकारी अपनी वर्दी में थी और वह एक कैदी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। गिरफ्तारी के बाद महिला अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उस पर मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Gurugram Crime: गुरुग्राम में नाबालिग ने की बच्ची की हत्या, फिर शव में लगाई आग, वजह जान पुलिस भी हैरान

 मामले की जांच जारी

पुलिस ने कहा कि जब तक जांच चल रही है, इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, महिला जेल अधिकारी की हरकत देखकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस का कहना है कि जो वीडियो हमारे पास पहुंचा है, उसे शायद किसी दूसरे कैदी ने रिकॉर्ड किया है। जांच चल रही है, जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। जिस जेल में महिला अधिकारी पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है, वह ऐतिहासिक जेल है। इस जेल का निर्माण 1851 में विक्टोरियन युग में हुआ था। यह जेल कई बार विवादों में रही है। कभी यहां हिंसा की खबरें सामने आती हैं तो कभी यहां स्टाफ की कमी को लेकर हंगामा होता है। बताया जा रहा है कि इस जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी भरे हुए हैं।

Mahua Moitra: द्रौपदी की तरह मेरा चीरहरण हुआ लेकिन जनता मेरे लिए कृष्ण बनी..,महुआ मोइत्रा ने ऐसा क्यों कहा?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT