ADVERTISEMENT
होम / विदेश / व्लादिमीर पुतिन का कैसा था बचपन? जानिए रूसी राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी अनोखी कहानियां

व्लादिमीर पुतिन का कैसा था बचपन? जानिए रूसी राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी अनोखी कहानियां

BY: Raunak Pandey • LAST UPDATED : September 28, 2024, 10:29 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

व्लादिमीर पुतिन का कैसा था बचपन? जानिए रूसी राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी अनोखी कहानियां

Putin Childhood Story: व्लादिमीर पुतिन का कैसा था बचपन?

India News (इंडिया न्यूज), Putin Childhood Story: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के उन चंद नेताओं में से एक हैं, जिनकी ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। रूस इस समय यूक्रेन के साथ जंग में शामिल है। जिसकी वजह से पुतिन की चर्चा बढ़ गई है। पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के लेनिनग्राद में हुआ था। जिसे अब सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं पुतिन के बचपन से जुड़ी कुछ कहानियां..

बेहद शर्मीले और आक्रामक थे पुतिन

व्लादिमीर पुतिन को लेकर उनके बचपन के दोस्त बताते हैं कि वे स्कूल के दिनों से ही बेहद शर्मीले और आक्रामक व्यक्ति थे। डेजरजिन्स्की जिले के स्कूल में पढ़ते समय पुतिन से हर कोई डरता था। जो भी उनसे लड़ता, वह मुसीबत में फंस जाता। पुतिन के बचपन के करीबी दोस्तों की मानें तो वे स्कूल के दिनों से ही विद्रोही किस्म के थे। रुसी राष्ट्रपति के दोस्त विक्टर बोरिसेंको कहते हैं कि वे स्कूल में किसी से भी लड़ सकते थे, उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने बताया कि पुतिन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वे जिससे लड़ रहे हैं, वह उनसे ज्यादा ताकतवर है या नहीं। साथ ही अगर कोई पुतिन को परेशान करता तो वह सीधे उससे भिड़ जाते और उसके बालों को खरोंचते, काटते और खींचकर जोर से मारते थे।

‘अब खत्म होगा इजरायल-गाजा युद्ध’, नेतन्याहू ने UN में हमास के सामने रखी ये 3 शर्तें, हैरान हुआ ये मुस्लिम देश

बड़ी मुश्किलों में बीता बचपन

पुतिन के बचपन के दोस्तों ने बताया कि अपनी कक्षा में सबसे मजबूत छात्र नहीं थे, लेकिन अगर उनका किसी से झगड़ा हो जाता तो वह तब तक चैन से नहीं बैठते जब तक कि वह झगड़ा खत्म न कर लें। दरअसल, पुतिन का बचपन बड़ी मुश्किलों में बीता। उनके माता-पिता गरीब थे। वे एक ऐसे अपार्टमेंट में रहते थे जिसमें बाथरूम भी नहीं था। किशोरावस्था में पुतिन पायलट बनना चाहते थे, लेकिन बाद में वे रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी में शामिल हो गए।

शेख हसीना की बढ़ने वाली है मुसीबत! मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी मूल के वकील के साथ मिल भारत के खिलाफ बनाया तगड़ा प्लान

Tags:

indianewslatest india newsNewsindiaRussian President Vladimir Putintoday india newsVladimir Putinvladimir putin newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT