होम / रूस और जापान के संबंधो में आई दरार, यह देश बना दूरी की बड़ी वजह

रूस और जापान के संबंधो में आई दरार, यह देश बना दूरी की बड़ी वजह

Raunak Kumar • LAST UPDATED : July 24, 2024, 5:24 pm IST

Russia Japan Relations

India News (इंडिया न्यूज), Russia Japan Relations: रूस और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में खबर आई है कि रूस ने जापान के 12 बड़े कारोबारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। माना जा रहा है कि यह प्रतिबंध रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण है, क्योंकि जापान यूक्रेन का बड़ा समर्थक बनकर उभरा है। अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट के अनुसार, रूस ने टोयोटा के चेयरमैन अकियो टोयोडा समेत 12 प्रमुख जापानी कारोबारियों पर रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है।

रूस-जापान के बीच बढ़ी तल्खी

इस प्रतिबंध में टोयोटा के चेयरमैन अकियो टोयोडा के अलावा राकुटेन के प्रमुख हिरोशी मिकितानी और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी के अध्यक्ष अकिहिको तनाका भी शामिल हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने इस सूची को प्रकाशित कर दिया है, लेकिन जापान ने इस पर विरोध जताया है। जापान और रूस के बीच यह तनाव इसलिए बढ़ा है क्योंकि जापान ने यूक्रेन का समर्थन किया है और रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए 7 देशों के समूह के साथ मिलकर कार्रवाई की है। जापान के इस कदम के बाद रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जापानी कारोबारियों पर प्रतिबंध लगाया है।

चीन-अमेरिका को भारत ने दिखाई आंख, बजट में चाबहार पोर्ट के लिए किया ये ऐलान

रूसी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा ?

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह निर्णय जापान के रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया के रूप में लिया गया है। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्यों केवल इन कारोबारियों को चुना गया और मित्सुबिशी, होंडा और सोनी जैसी प्रमुख फर्मों के चीफ को शामिल क्यों नहीं किया गया।इस खबर को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है और देखा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के संबंधों पर क्या असर पड़ेगा।

किसानों को संसद में क्यों नहीं घुसने दिया, राहुल गांधी बोले प्रधानमंत्री जी से पूछो सवाल?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
Mangesh Yadav Encounter: मंगेश यादव के एनकाउंटर पर राजनीति तेज, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला
Ganesh Chaturthi 2024: करीना कपूर से लेकर आमिर खान तक.. देसी अंदाज में नजर आएं ये सेलिब्रिटी, अंबानी के घर पर लगा सितारों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें
मेडिकल सप्लायर्स को संदीप घोष ने दिए कई सारे कॉन्ट्रेक्ट, CBI रेड में हुआ दिलचस्प खुलासा
मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत आएंगे UAE के क्राउन प्रिंस, जानें क्यों अहम है ये दौरा
Bihar Politics: क्या ‘इधर-उधर’ नहीं करेंगे CM नीतीश कुमार? शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये बड़ा बयान
ADVERTISEMENT