होम / Russia Coup: रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू, पुतिन ने देश की जनता से की एकजुटता बनाए रखने की अपील

Russia Coup: रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू, पुतिन ने देश की जनता से की एकजुटता बनाए रखने की अपील

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 24, 2023, 5:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Russia Coup: रुस जहां एक तरफ यूक्रेन से वार में है। वहीं रुस की रुस-यूक्रेन वार में रुस की तरफ से लड़ने वाले वैगनर ग्रुप ने अब रुस के खिलाफ बगावत करने की घोषणा की है। वैगनर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के बगावत के एलान के बाद रूस में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में लड़ाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं। येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं और रूसी सेना के मुख्यालय पर हमले का एलान किया। जिसके बाद रूसी सेना के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वैगनर ग्रुप ने दिया है धोखा-व्लादिमीर पुतिन 

व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के चीफ की बगावत को धोखा करार दिया है और लोगों से अपील करते हुए कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है और ऐसे में हमें एकजुट रहने की जरूरत है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों से अपील की है कि वह आत्मसमर्पण कर दें। साथ ही यह गारंटी दी है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ किया विश्वासघात

वैगनर ग्रुप की बगावत और कई शहरों में सैन्य ठिकानों पर कब्जे की खबरों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैगनर ने बुरे वक्त में रूस के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है। हमारा जवाब और कठोर होगा

क्या है पूरा मामला 

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने शनिवार को रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेकने का एलान कर दिया। प्रिगोझिन ने आरोप लगाया रूसी सैन्य नेतृत्व उनके लोगों पर हमले करा रहा है। प्रिगोझिन के एलान के चंद घंटे पहले ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह करने का आरोप लगाया था। दरअसल, बीते कुछ महीनों से प्रिगोझिन लगातार रूसी रक्षा मंत्री, सर्गेई शोइगु और यूक्रेन में सेना के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर हमलावर हैं। प्रिगोझिन का आरोप है कि ये दोनों अधिकारी जानबूझकर वैगनर लड़ाकों को कम आपूर्ति कर रहे हैं।

वैगनर ग्रुप क्या है?  

आधिकारिक तौर पर वैगनर समूह को  PMC वैगनर कहा जाता है। यह समूह 2014 में पहली बार चर्चा में आया। तब यह समूह पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों की मदद कर रहा था। उस समय यह एक गुप्त संगठन था। इस संगठन पर दुनियाभर के अलग-अलग देशों में रूसी सरकार के लिए छद्म युद्ध लड़ने के आरोप लगे।
मध्य अफ्रीका देशों में सक्रिय था यह ग्रुप
कहा जाता है कि यह संगठन अफ्रीका और मध्य पूर्व में सक्रिय था। खासतौर पर लीबिया, सीरिया, मोजाम्बिक, माली, सूडान और मध्य अफ्रीका के देशों में इस समूह के गृह युद्ध में शामिल होने के आरोप लगे। 2015 से 2018 के बीच वैगनर ग्रुप रूस की सेना और बशर अल-असद की टुकड़ियों के साथ भी लड़ा है।

रूस की निजी सैन्य कंपनी 

इस समूह को रूस की निजी सैन्य कंपनी के तौर पर जाना जाता है। पिछले साल युद्ध शुरू होने के बाद रूस की तरफ से इस ग्रुप को यूक्रेन के राष्ट्रपति को ही निशाना बनाने की सुपारी दी गई थी। बताया गया था कि रूस ने किराए पर काम करने वाले हत्यारों के समूह- वैगनर ग्रुप को जेलेंस्की की हत्या का जिम्मा सौंपा था।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता-Inidianews
‘मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू’ की Sunanda Sharma ने Cannes 2024 में किया डेब्यू, पटियाला सूट में रेड कार्पेट पर किया वॉक -Indianews
सलमान खान के बाद Shah Rukh Khan ने लोकसभा चुनाव में वोट डालने की लोगों से की अपील, पोस्ट शेयर कर कही यह बात -Indianews
RCB VS CSK Live Streaming: चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें-Indianews
Loksabha Elections 2024: क्या INDIA गठबंधन ने तय कर लिया PM कैंडिडेट का नाम? उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा-Indianews
Cannes 2024: कौन हैं Nancy Tyagi? जिन्होंने अपने कान्स डेब्यू के लिए 20 किलो की ड्रेस खुद बनाई -Indianews
बिना इजाजत Jackie Shroff के नाम-आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक -Indianews
ADVERTISEMENT