होम / Russia Wagner Group: हिटलर से रहा है पुतिन को धमकी देने वाले का कनेक्शन, जानें कौन है Yevgeny Prigozhin

Russia Wagner Group: हिटलर से रहा है पुतिन को धमकी देने वाले का कनेक्शन, जानें कौन है Yevgeny Prigozhin

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : June 24, 2023, 2:20 pm IST

Yevgeny Prigozhin: रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से ऊपर हो चुका है। यह युद्ध अब भी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस एक साल में रूस का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। लेकिन अब इस युद्ध के बीच पुतिन पर एक बड़ा संकट मंडराने लगा है। उस संकट का नाम है येवगेनी प्रिगोझिन। येवगेनी प्रिगोझिन वैगनर ग्रुप का चीफ है। इस ग्रुप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दिया है। येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन के तख्तापलट का ऐलान कर दिया है। बता दें कि वैगनर ग्रुप कभी रूस की सबसे बड़ी ताकतों में से एक माना जाता था। इस ऐलान के बाद मॉस्को में क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए टैंकों की तैनाती कर दी गई है।

यह माना जाता था कि पुतिन को रूस में चुनौती देने की कोई भी हिमाकत नहीं कर सकता। ऐसे में येवगेनी की धमकी को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के बखमुत में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर हुए मिसाइल हमले के लिए यह ग्रुप क्रेमलिन को दोषी मान रहा है। इस हमले में वैगनर ग्रुप के कई लड़ाके मारे गए थे। इसके बाद प्रिगोझिन ने ऐलान किया है कि वह मॉस्को जा रहे हैं, जो रास्ते में आएगा, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार होगा।

कौन है Yevgeny Prigozhin
येवगेनी प्रिगोझिन वैगनर ग्रुप का चीफ है। वैगनर ग्रुप को रूस की प्राइवेट आर्मी कहा जाता है जो भाड़े पर दूसरे देशों में कोहराम मचाती है। वैगनर ग्रुप को राष्ट्रपति पुतिन का बेहद करीबी माना जाता था। येवगेनी जन्म 1961 में लेलिनग्राद, अब सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। वैगनर ग्रुप चीफ का जन्म पुतिन से 9 साल बाद हुआ था। येवगेनी के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। येवगेनी एथलीट बनना चाहता था। इसके लिए उसने खेल अकादमी भी जॉइन की थी। वो कई रेस्टोरेंट और कैटरिंग सर्विस का मालिक भी है। उसे कई बार पुतिन का शेफ भी कहा जाता था।

काट चुका है 13 साल की सजा
बताया जाता है कि स्कूल खत्म होने के बाद वो छोटे-मोटे अपराध करने लगा। वो सोवियत संघ में लोगों के साथ लूटमार करता था। इसके लिए उसे 13 साल की सजा भी हुई। सजा काटने के बाद साल 1990 में रिहा हुआ और वापस सेंट पीटर्सबर्ग चला गया। ये वो दौर था जब कानून का शासन लगभग खत्म हो रहा था और उपद्रवी लोगों को संपत्तियों को हथिया रहे थे। प्रिगोझिन ने तब नई शुरुआत करते हुए हॉटडॉग बेचने शुरू किया। कमाई बढ़ने लगी तो सुपमार्केट की एक सीरीज में हिस्सेदारी खरीद ली। इससे पहले वो कुक के तौर पर भी काम कर चुका था।

प्रिगोझिन ने की वैगनर ग्रुप की स्थापना
माना जाता है कि प्रिगोझिन ने साल 2014 में वैगनर ग्रुप की स्थापना की थी। रिपोर्टस के अनुसार, वैगनर ग्रुप के लड़ाके देश के अतिरिक्त सीरिया, लीबिया, माली और मध्य अफ्रीकी गणराज्य समेत अन्य देशों में लड़ चुके हैं। यूरोपीय संघ और यूएस ने पुतिन के साथ उसकी नजदीकी और वैगनर में उनकी भूमिका के लिए उसपर कई प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रिगोझिन पर अमेरिका ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक ट्रोल आर्मी की मदद से अमेरिकी चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया था।

वैगनर ग्रुप का हिटलर से भी रहा है कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैगनर ग्रुप की स्थापना दिमित्री उत्किन ने थी। दिमित्री कभी रूस की खुफिया एजेंसी के लिए काम करते थे। दिमित्री एडोल्फ हिटलर को अपना आदर्श मानते आए हैं, यही वजह रही कि इस ग्रुप का कनेक्शन हिटलर से भी रहा है। हिटलर म्यूजिक कम्पोजर रिचर्ड वैगनर को काफी पसंद करते थे। यही वजह रही कि वैगनर के नाम पर ही इस ग्रुप का नामकरण किया गया था।

Also Read

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

झारखंड मंत्री के निजी सचिव के घर पर ED की रेड, भारी नकदी बरामद- indianews
‘मामी’ ऐश्वर्या और आराध्या को इग्नोर करती दिखीं Navya Naveli Nanda, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -Indianews
Poonch Attack: पुंछ हमले में चली 200 गोलियां, जानें कैसे आतंकियों ने IAF के काफिले पर किया हमला?-Indianews
‘श्री रामायण कथा’ में ‘माता सीता’ का किरदार निभाएंगी Anjali Arora, साई पल्लवी के लिए कही ये बात -Indianews
Lok Sabha Election: पीएम मोदी आज ओडिशा से भरेंगे हुंकार, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भुवनेश्वर-Indianews
अपने साथ की उम्र के एक्टर की माँ का किरदार निभाना चाहती हैं Madhoo! कही ये बात -Indinews
Lok Sabha Election: संदीप सिंह सनी इस सीट से लड़ेगे लोकसभा चुनाव, शिवसेना नेता की हत्या मामले में है जेल में बंद-Indianews
ADVERTISEMENT