India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine: यूक्रेन और रूस (Russia-Ukraine) के बीच परेशानी खत्म होने का नाम हीं नहीं ले रही है। जिसके बाद अब रूस ने मिसाइलों से यूक्रेन के क्रिवी रिह में एक अपार्टमेंट परिसर और एक विश्वविद्यालय की इमारत पर हमला कर दिया है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और लगाभग 50 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। रूस द्वार इस घातक हमले की जानकारी यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने दी है। बता दें कि, क्रिवी रिह शहर मध्य यूक्रेन में स्थित है और यह राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का घर भी है।
मृतकों में 10 साल की बच्ची भी शामिल
हमले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, हमले में चार लोंगो की मौत हो गई है। जिसमें एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। इसके बाद निप्रो के गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि, सुबह के हमले में 53 लोग घायल हो गए। हमले में चार मंजिला विश्वविद्यालय की इमारत का एक हिस्सा भी नष्ट हो गया।
डेनिस पुशिलिन ने कही ये बातें
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, रूस के द्वारा कब्जा किए गए प्रांत डोनेत्स्क के नेता डेनिस पुशिलिन ने इस हमले के बाद बताया कि, डोनेत्स्क में यूक्रेनी तोपों के हमले में दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी बलों ने सोमवार को डोनेत्स्क शहर पर कई बार गोलीबारी की, जिसमें एक बस पर भी हमला किया। पुशिलिन डोनेत्स्क में रूस के द्वारा स्थापित नेता हैं। किसी भी पक्ष ने दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़े
- नूंह घटना पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बयान, कहा – आज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण
- सीएम आवास को गंगा जल से धुलवाने पर अखिलेश यादव ने दिया बयान बोले – “दीवारें चिल्ला-चिल्ला कर रह रही हैं, हमें गंगा जल से क्यों धुलवाया गया”