इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Russia-Ukraine War : ज्ञात हो की पिछले लगभग डेढ महीने से रूस यूक्रेन के बीच विवाद को लेकर युद्ध चल रहा है। रूस के अत्याचारों के खिलाफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन के नागरिकों को टैंकों से कुचला गया, महिलाओं से उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया गया और फिर मार दिया।
बुचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता है। वहीं उन्होंने सुरक्षा परिषद से भी कई सवाल किए। यूक्रेन के बुचा में रूस की सेना द्वारा की गई बर्बरता सामने आई है। बताया गया है कि शहर में करीब 410 नागरिकों के शव पाए गए। वहीं एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सेना की क्रूरता साफ दिखायी दे रही है। एक शख्स के दोनों हाथ बांधकर उसके सिर पर नजदीक से गोली मार दी गई।
जेलेंस्की बोले रूस को सुरक्षा परिषद से किया जाए बाहर Russia-Ukraine War
युद्ध शुरू होने के बाद जेलेंस्की ने पहली बार सुरक्षा परिषद को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि रूस की सेना और इसके लिए आदेश देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने मांग की कि रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर कर देने की जरूरत है।
यूएनएससी से किया सवाल, कहा-कहां है सुरक्षा Russia-Ukraine War
यूएनएससी की बैठक में वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूएनएससी को जो सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए, वह कहां है। यूक्रेन में रूस की हरकतों का परिणाम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे भीषण युद्ध अपराधों के रूप में देखने को मिल रही है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन को मूक दास बनाना चाहता है।
आतंकवाद से कम नहीं रूस के काम
जेलेंस्की ने यह भी कहा कि रूसी सैनिकों के कृत्य आतंकवादियों से अलग नहीं हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों ने जातीय और धार्मिक विविधकता को नष्ट करने की नीति पर काम किया, इसके बाद युद्ध भड़काया और कई नागरिकों की जान ली। उनमें से कुछ लोगों की सड़कों पर हत्या कर दी गई, कुछ लोगों को कुओं में फेंक दिया गया। लोगों की उनके घर में ही हत्या की गई और घरों पर ग्रेनेड हमले किए गए।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने किया जांच का आह्वान Russia-Ukraine War
वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएनएससी में कहा कि मैं बुचा में मारे गए नागरिकों की भयावह तस्वीरें कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं जवाबदेही तय करने के लिए तत्काल स्वतंत्र जांच का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्ण और यौन हिंसा के बारे में जान कर स्तब्ध हूं। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो रहा है। Russia-Ukraine War
Read More : Sri Lanka Crisis : वेतन देने में असमर्थ श्रीलंका ने ईराक, नार्वे और आस्ट्रेलिया में बंद किए अपने दूतावास
Read More : Chief Minister Left VVIP Numbers : वाहनों के सभी वीवीआईपी नम्बर अब आम जनता के लिए छोड़े
Read More : Panchkalyanak Festival : श्री आदिनाथ 1008 दिगंबर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ