संबंधित खबरें
इजरायल-हमास सीजफायर के बीच Netanyahu ने लिया चौंकाने वाला फैसला, अपने बेहद करीबी शख्स को बनाया IDF चीफ, अब खून के आंसू रोएगा हमास
ट्रंप ने कर दी जंग की शुरूआत, इन तीन बड़े देशों के खिलाफ खोला मोर्चा, अब शुरू होगा World War 3!
बजट में 'पड़ोसियों' को दिया तोहफा, भारत को आंख दिखाने वाले मुस्लिम देश पर भी किया रहम
ट्रंप की अनोखी इच्छा, भारत अमेरिका से हथियार खरीद में करे इजाफा, क्या है USA की मंशा?
PM Modi ने दुनिया के सामने खोल दी China की गंदी पोल, हाथ जोड़ने वाले पड़ोसी पर किया एहसान, अब पलट जाएगा सारा खेल?
आतंकी पन्नू और निज्जर केस पर ये क्या बोल गईं तुलसी गैबार्ड? भारत के स्टैंड से हटकर जवाब सुनकर हैरत में पड़ गए Trump
India News (इंडिया न्यूज), Trump Warned Putin : ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद एक के बाद एक दमदार फैसले लिए जा रहे हैं। ट्रंप के इस फैसलों से दुनिया के कई देश हैरान हैं। अपने पहले ही दिन ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किया है। इन आदेशों में देश की दक्षिणी सेना पर इमरजेंसी लगाने से लेकर डब्ल्यूएचओ और पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर निकलना जैसे बड़े मुद्दे शामिल हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप ने पहले ही दिन रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन को चेतावनी दे दाली है। प्रेस से बात करते हुए अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आते हैं तो हम रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे।
मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं। लेकिन ये भी साफ कर दिया कि अगर यूक्रेन मामले को लेकर पुतिन बातचीत की टेबल पर नहीं आएं तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि यूक्रेन युद्ध को शुरू ही नहीं चाहिए था। अगर अमेरिका का राष्ट्रपति सक्षम होता, जो यहां नहीं था तो ये युद्ध ही नहीं होता. अगर मैं पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता।
पुतिन के साथ रिश्ते को लेकर ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मेरी ट्यूनिंग अच्छी है। अगर मैं पहले राष्ट्रपति होता तो रूस, यूक्रेन पर कभी हमला नहीं करता। ऐसा कभी नहीं होता। पुतिन ने बाइडेन का निरादर किया है। वह बहुत स्मार्ट हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी संभावना है कि रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे।
सोमवार को कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल में ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। उनसे पहले जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कई रिकॉर्ड टूटे हैं। उन्होंने इनडोर समारोह में शपथ ग्रहण की जो कि अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार हुआ। ये फैसला कड़ाके की ठंड के बाद लिया गया था। इसके अलावा ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पैरवी की थी।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.