India News (इंडिया न्यूज), Russia-Ukraine War: रूसी अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि, युद्ध में मरने वालों की संख्या में पश्चिमी अनुमान के द्वारा काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए हैं और हमेशा यूक्रेनी नुकसान को कम करके आंका जाता है। रिपोर्ट में आकलन किया गया है कि, रूस ने फरवरी 2022 में 360,000 कर्मियों के साथ यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। तब से, रिपोर्ट में पाया गया है कि 315,000 रूसी सैनिक या कुल सैनिकों का लगभग 87%, मारे गए या घायल हुए हैं। रॉयटर्स ने बताया है कि, “उन नुकसानों के कारण ही रूस ने यूक्रेन में तैनाती के लिए भर्ती मानकों को ढीला कर दिया है।”

रूस ने 2022 मे किया आंशिक लामबंदी की घोषणा

आकलन में कहा गया है, “नुकसान के पैमाने ने रूस को अपनी लड़ने की क्षमता को बनाए रखने के लिए असाधारण उपाय करने के लिए मजबूर किया है। (Russia-Ukraine War) रूस ने 2022 के अंत में 300,000 कर्मियों की आंशिक लामबंदी की घोषणा की, और दोषियों और वृद्ध नागरिकों की भर्ती की अनुमति देने के लिए मानकों में ढील दी है।

यूक्रेन में मरने वालों की संख्या 70 हजार

इसमें कहा गया है कि रूसी सेना ने 3,100 टैंकों के साथ युद्ध शुरू किया, उनमें से 2,200 खो दिए और उसे 1970 के दशक में निर्मित T62 टैंकों के साथ उस बल को “बैकफ़िल” करना पड़ा, जिससे युद्ध के मैदान पर केवल 1,300 टैंक बचे। इस साल की शुरुआत में, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यूक्रेन में मरने वालों की संख्या 70,000 के करीब बताई गई थी।

यूक्रेनी पत्रिका टाइज़्डेन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 24,500 यूक्रेनी युद्ध और गैर-लड़ाकू मौतें हुईं। इसे खुले स्रोतों का उपयोग करके क्यूरेट किया गया था। ऐसा बताया गया कि वास्तविक आंकड़ा संभवतः इससे अधिक था।

Also Read: