India News (इंडिया न्यूज), Saudi Arabia: सऊदी अरब ने पांच यमनी नागरिकों को फांसी दे दी। ये लोग हत्या और लूट करने के दोषी पाये गये थे। इससे एक दिन पहले ही 7 लोगों को एक साथ फांसी दी गई थी। इसी के साथ इस साल सऊदी अरब में फांसी की संख्या 34 हो गई।
सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक इन पांचों व्यक्ति पर एक साथी की हत्या और डकैती का दोषी ठहराया गया था। इससे पहले सात लोगों को आतंकवादी संगठन बनाने और उसे फंडिंग करने के कारण फांसी दी गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद इन पांच लोगों को फांसी दी गई। एसपीए के मुताबिक इन पांच लोगों का नाम नाम हसन फातिनी, इब्राहिम अली, अब्दुल्ला दरविश, अब्दुल्ला मजारी और हमौद शुआई हैं।
ये भी पढ़ें- Hong Kong New Security Law: हांगकांग के लिए नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लेकर आएगा चीन, क्या है इसे लेकर चिंताएं जानें
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल सऊदी अरब में 170 को मृत्युदंड़ दिया गया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि 2022 में सऊदी अरब ने चीन और ईरान के अलावा किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक लोगों को फांसी दी। सऊदी में करीब दो साल पहले एक दिन में 81 लोगों को फांसी दे दिया था जिसके बाद उसे विश्व मंच पर काफी आलोचना हुई थी।
सऊदी अधिकारियों का मानना है कि ये सज़ाएं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं और कुरान की शिक्षाओं पर आधारित इस्लामी कानूनी कोड शरिया कानून की उनकी व्याख्या के अनुकूल हैं।
ये भी पढ़ें- Putin Warn NATO: पुतिन ने नाटो को दी धमकी, बोले – सेना भेजा तो हो सकता है परमाणु युद्ध