क्या है पूरा मामाल?
बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) के एक वकील ने कहा कि शेख हसीना को अधिकतम सजा हो सकती है. उन्होंने कहा कि हमने यह भी मांग की है कि शेख हसीना की संपत्ति जब्त की जाए, नीलाम की जाए और पिछले साल की हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों में वितरित की जाए. उन्होंने आगे कहा कि ICT शेख हसीना को आत्मसमर्पण करने के लिए 30 दिन का समय दे सकता है। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं, तो उन्हें सर्वोच्च न्यायालय जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.