होम / शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

Vir Singh • LAST UPDATED : July 8, 2022, 12:09 pm IST

शिंजो आबे की हालत गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

इंडिया न्यूज, टोक्यो:
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर कर दिया गया है। उनके कई अंग काम नहीं कर रहे हैं। बता दें कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग साढ़े ग्यारह बजे उन्हें नारा सिटी में एक चुनावी  कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई है। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक नारा में आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह संसद के उच्च सदन के लिए होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव रविवार को होना है।

हालत पर सामने आ रही अलग-अलग जानकारियां,मौत की आशंका

जापान मीडिया का कहना है कि देश के पूर्व पीएम के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। इसी के साथ उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। उनके बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने शिंजो आबे की मौत होने की आशंका जताई है। हमलावर पकड़ा गया है। जापान मीडिया के अनुसार तेत्सुया यामागामी नाम का यह व्यक्ति पूर्व नौसैनिक है और पहले शिक्षण संस्थान में काम कर चुका है।

प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी आबे को देखने अस्पताल पहुंचे

शिंजो आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है। जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने वारदात को बर्बर बताया और कहा है कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद जापान के पूर्व पीएम आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया।

देश में अस्थायी रूप से थमा चुनाव प्रचार, पीएम बुलाएंगे बैठक

शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, सभी चुनाव प्रचार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जापान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। फुमियो किशिदा ने कहा कि एक कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि देश में होने वाले चुनावों को टाला जाएगा या नहीं, बैठक में इस पर फैसला किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारदात पर जताया गहरा दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कृत्य को बेहद दुखद बताया। मोदी ने कहा कि इस हमले से बेहद दुखी हूं। उन्होंने कहा, मेरी दुआएं शिंजो आबे और उनके परिवार के साथ हैं। मै ईश्वर से उनके शीध्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।पीएम मोदी जब अक्टूबर-2018 में जापान दौरे पर गए थे शिंजो आबे ने गर्मजोशी ने उनका वेलकम किया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमले पर जताया गहरा दुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, जापान के पीएम पर हुए हमले से मैं स्तब्ध हूं। राहुल ने बताया कि शिंजो आबे ने भारत और जापान के संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरी ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

ये भी पढ़ें :  गोली लगने से बेहोश हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, हमलावर हिरासत में

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lebanon को धीरे-धीरे ये देश दे रहा जहर, वायरल हो गया ऐसा Video, फटी रह गई दुनिया की आंखें
Rajasthan Weather: राजस्थान की सड़कों पर जलभराव, जानें आज कहां बरसेंगे बादल?
तीसरा विश्व युद्ध हुआ शुरू तो कौन सा देश होगा भारतीय हिंदुओं के लिए सबसे सेफ? जवाब जान छूट जाएंगे पसीने  
10 साल तक ड्रग्स, 50 लोगों को रेप के लिए इनविटेशन…,पति का बदला जान उठ जाएगा शादी से भरोसा
Sahara निवेशकों की बेचैनी होगी कम; अब जेब होगी गर्म, मिलेंगे 50,000 रुपये  
भारत के इस राज्य में दलितों पर हुआ अत्याचार, गोलीबारी के बाद 80 घरों को किया गया आग के हवाले, तेजस्वी ने इसे बताया महा जंगलराज…
Weather Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश, AQI पहुंचा 63 के पार
ADVERTISEMENT