होम / शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स ने किया हमले की वजह का खुलासा

शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स ने किया हमले की वजह का खुलासा

Vir Singh • LAST UPDATED : July 8, 2022, 1:22 pm IST

शिंजो आबे को गोली मारने के बाद मौके से भाग रहे हमलावर यामागामी तेत्सुया को पकड़ने की कोशिश करता जापान का कर्मी।

इंडिया न्यूज, टोक्यो:
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाले शख्स ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने यह कदम उठाया। यामागामी तेत्सुया नाम के इस व्यक्ति 41 वर्षीय ने कहा है कि वह पूर्व पीएम से नाखुश था, इसलिए उन्हें मारना चाहता था। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी जापान के नारा सिटी में शिंजो आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह संसद के उच्च सदन के लिए होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव रविवार को होना है।

सेल्फ डिफेंस का सदस्य रह चुका है यामागामी तेत्सुया

Shinzo Abe Attack Update

शिंजो आबे को गोली मारने के बाद मौके से भाग रहे हमलावर यामागामी तेत्सुया को कर्मचारियों ने पकड़ा।

रायटर्स ने जापान टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया होने की पुष्टि की है। उसकी उम्र भी इस न्यूज एजेंसी ने इक्तालीस साल बताई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर  रह चुका है। उसके पास से गन को भी जब्त कर लिया गया है।

कैमरे जैसी दिखती है आरोपी के पास से जब्त की गई गन

गन कैमरे जैसी दिखती है और यह हैंडमेड है। फायरिंग के बाद सामने आई फोटो से यह पता चला है। हालावर ने गन कैमरे जैसी दिखे, उसी हिसाब से डिजाइन किया था। उसने गन पर काली पॉलीथिन लपेटी थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने 100 से 150 मीटर दूर से शिंजो आबे पर गोली चलाई है। वह फोटो खींचने के बहाने उनके करीब आया और फिर पीछे से गोली चला दी। हालावर से पूछताछ जारी है।

गोलियां चलाने के बाद थोड़ी देर वहीं खड़ा रहा यामागामी तेत्सुया

Shinzo Abe Attack Update
गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे शिंजो आबे और आसपास उन्हें संभालते कर्मचारी।

शिंजो आबे पर गोलियां चलाने के बाद हमलावर कुछ देर मौके पर ही खड़ा रहा। उसके बाद वह भागा, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत दबोच लिया।

ये भी पढ़ें : शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

ये भी पढ़ें :  जापान के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे

ये भी पढ़ें :  गोली लगने से बेहोश हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, हमलावर हिरासत में

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का 100 दिन हुआ पूरा, करोड़ों की योजनाओं में किसानों से लेकर युवाओं तक जानिए किसे क्या मिला?
Shraddha Purnima 2024: 17 या 18 सितंबर, कब से शुरू होंगे 16 श्राद्ध, जानें पूरी डिटेल
बुरी खबर! चीन के बाद अब भारत में भयंकर तबाही मचाने आ गया ये तूफान, मौसम विभाग ने भी छोड़ी उम्मीद!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े वो दस किस्से जिसने लोगों का जीता दिल, विपक्ष को लगी तीखी मिर्ची
नहीं बाज आ रहें भारतीय! नहीं पड़ा WHO की चेतावनी का भी कोई असर, लगातार खा रहे ‘सफेद जहर’
दिल्ली को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री! इस्तीफा से पहले सीएम केजरीवाल के घर पर AAP की मीटिंग, जानें क्या है खास?
तलु से 1 मिनट तक लगाएं अपनी जुबान, ऐसा करने से होगा कुछ ऐसा, खुद बोलेंगे- कमाल हो गया !
ADVERTISEMENT