होम / जापान के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे

जापान के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे

Vir Singh • LAST UPDATED : July 8, 2022, 12:39 pm IST

जापान के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे

इंडिया न्यूज, टोक्यो:
देश के नारा सिटी में गोली का शिकार हुए पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो बार जापान के पीएम रह चुके हैं। वह जापान का सबसे युवा प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने बीमारी के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के साथ उनके करीबी रिश्ते बताए जाते हैं। वर्ष 2021 में भारत ने अन्य हस्तियों के साथ शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से पुरस्कृत किया था।

गोली चलाकर हमलावर भागा नहीं, मौके पर खड़ा रहा

मीडिया रिपोटों के अनुसार तेत्सुया यामागामी नाम के पूर्व नौसेनिक ने शिंजो आबे को उस समय गोली मारी जब आबे का भाषण शुरू हुए कुछ ही समय हुआ था। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक गोली चलाने के बाद 42 वर्षीय तेत्सुया यामागामी भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा।

पूर्व पीएम के लिए दुआओं का दौर शुरू

गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती शिंजो आबे के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। जापान में अमेरिका के राजदूत रैम एमेनुएल ने शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की हैं। उन्होंने कहा, हम हमले से दुखी और स्तब्ध हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि शिंजो आबे पर हमले से वह व्यथित हैं। आबे भारत के सच्चे साथी रहे रहे हैं। उन्होंने शिेजो आबे के समर्थकों, दोस्तों, परिवार, व जापान के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’ ऐसे मौके पर हमें उनकी स्थिति पर कयास नहीं लगानी चाहिए। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा

जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा टोक्यो शिंजो आबे का अस्पताल में कुशलक्षेम जानने के बाद टोक्यो लौट रहे हैं। वह जल्द पत्रकारों से बात कर सकते हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार शिेजो आबे को सीने पर गोली मारी गई है। गोली लगने पर वह अचानक गिर पड़े। बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं है।

ये भी पढ़ें :  शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया

ये भी पढ़ें :  गोली लगने से बेहोश हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, हमलावर हिरासत में

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rajasthan Weather: राजस्थान की सड़कों पर जलभराव, जानें आज कहां बरसेंगे बादल?
तीसरा विश्व युद्ध हुआ शुरू तो कौन सा देश होगा भारतीय हिंदुओं के लिए सबसे सेफ? जवाब जान छूट जाएंगे पसीने  
10 साल तक ड्रग्स, 50 लोगों को रेप के लिए इनविटेशन…,पति का बदला जान उठ जाएगा शादी से भरोसा
Sahara निवेशकों की बेचैनी होगी कम; अब जेब होगी गर्म, मिलेंगे 50,000 रुपये  
भारत के इस राज्य में दलितों पर हुआ अत्याचार, गोलीबारी के बाद 80 घरों को किया गया आग के हवाले, तेजस्वी ने इसे बताया महा जंगलराज…
Weather Today: दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश, AQI पहुंचा 63 के पार
Aaj ka Rashifal: आज मां लक्ष्मी कर देंगी इन राशियों को मालामाल! बस जान लें क्या है आपके भाग्य में
ADVERTISEMENT