इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Sri Lanka Crisis : जैसा की आप जानते होंगे की वर्तमान में श्रीलंका आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। श्रीलंका कर्ज के बोझ के निचे दबने के कारण कर्मचारियों को वेतन देने को भी असमर्थ हो गया है। यही वजह है कि श्रीलंका की सरकार ने ईराक, नार्वे और आस्ट्रेलिया में अपने दूतावास बंद करने का ऐलान किया है।
ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से अबतक का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका ने ईराक, नार्वे और आस्ट्रेलिया में अपने दूतावास बंद कर दिए हैं। इसका कारण सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं बचे हैं। श्रीलंका की सरकार ने ऐलान कर दिया है कि 30 अप्रैल से नार्वे, ईराक और आस्ट्रेलिया में अपने दूतावास को अस्थाई तौर पर बंद कर रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले रविवार को श्रीलंका सरकार के हर मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके भाई प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे को छोड़कर बाकी सभी नेता सरकार से जा चुके हैं।
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सभी राजनीतिक दलों से कहा था कि वो मंत्री पद स्वीकार करें लेकिन सभी पार्टियों ने एक सुर से मना कर दिया। मंगलवार को गठबंधन में शामिल 41 सांसदों ने सरकार में असंतोष जताते हुए सदन से वाकआउट कर लिया था। वहीं श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजित काबराल अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
श्रीलंका में वर्तमान समय में हालात काफी खराब हो चुके हैं। लोगों को खाद्य पदार्थों को जुटाना मुश्किल हो रहा है। देश में खाने से लेकर ईंधन तक सबकी भारी कमी है। सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर आ गए हैं। जिसके बाद सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया था जिसे बाद में हटा लिया गया लेकिन देश में अब भी इमरजेंसी जैसे हालात हैं।
आपको बता दें कि चीन का भारी कर्ज भी श्रीलंका को दिवालिया बनाने में अहम कारक है। वहीं संकट की इस घड़ी में श्रीलंका ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। Sri Lanka Crisis
भारत सरकार ने भी श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डालर का लोन देने की घोषणा की है। भारी कर्ज में डूबे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो गया है। इसके अलावा श्रीलंका की करेंसी भी रिकार्ड निचले स्तर पर आ गई है। Sri Lanka Crisis
Read More : Chief Minister Left VVIP Numbers : वाहनों के सभी वीवीआईपी नम्बर अब आम जनता के लिए छोड़े
Read More : Panchkalyanak Festival : श्री आदिनाथ 1008 दिगंबर जैन मंदिर पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ
Read More : Disadvantages Of Selfie सेल्फी के चक्कर में लोग कराने लगे सर्जरी
READ Also : Eczema Disease Prevention : एग्ज़ीमा की बीमारी इन कारणों से बड़ सकती
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.