Stanford University Study: प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में छपी एक नई स्टडी में रोसेनफेल्ड ने पाया कि हेट्रोसेक्सुअल कपल्स के रोमांटिक पार्टनर से पर्सनल कॉन्टैक्ट्स और कनेक्शन्स के बजाय ऑनलाइन मिलने की संभावना ज्यादा होती है. रोसेनफेल्ड ने कहा कि 1940 से पार्टनर्स से मिलने के पारंपरिक तरीके परिवार, चर्च और पड़ोस में सभी कम हो गए हैं. रोसेनफेल्ड, जो इस रिसर्च के मुख्य लेखक हैं और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंसेज में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर हैं.
उन्होंने अमेरिकी एडल्ट्स के 2017 के एक नेशनल लेवल पर किए गए सर्वे का इस्तेमाल किया और पाया कि लगभग 39 प्रतिशत हेट्रोसेक्सुअल कपल्स ने अपने पार्टनर से ऑनलाइन मिलने की बात कही, जबकि 2009 में यह संख्या 22 प्रतिशत थी. सोशियोलॉजी में ग्रेजुएट स्टूडेंट सोनिया हॉसन, इस पेपर की को-ऑथर थीं और उन्होंने रिसर्च में योगदान दिया.
कैसे बदला कपल्स के मिलने का माध्यम?
साल 1930 से 2024 के बीच विश्व में कपल्स के मिलने के स्टाइल में काफी बदलाव देखने को मिला. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ‘How Couples Meet and Stay Together’ की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
साल 1930 का दशक
यह दौर परिवार और समुदाय का दौर था. इस दौर में कपल्स के मिलने का सबसे बड़ा माध्यम परिवार द्वारा 22.03% और स्कूल का 20.79% था. वहीं पड़ोसी और धार्मिक स्थल जैसे चर्च आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, क्योंकि लोग अपने स्थानीय दायरे में ही साथी ढूंढते थे.
📍साल 1930 से 2024 के बीच विश्व मे Couples के मिलने के style में व्यापक परिवर्तन!#StanfordUniversity के #HowCouplesMeetAndStayTogether की study मे यह change पारंपरिक पारिवारिक बंधनों से हटकर full Digital Plateforms की ओर..😷🍁
All d Bst!
B Sporty Happy
जय हिन्द!🇮🇳#HappyYadav… pic.twitter.com/p2E6dzZIea— 📍अनुपम यादव Anupam Yadav انوپم یادو (@anupamyad) February 22, 2026
Gadchiroli ChatGPT Cheating Case: बोर्ड एग्जाम में ‘पर्ची’ नहीं, ChatGPT से नकल कर रहे थे छात्र, फिर जो हुआ…
साल 1960 से 1990 का दशक
इस दौर में मित्रों और कार्यस्थल का बोलबाला रहा. 1960 के दशक तक दोस्तों के माध्यम से मिलना सबसे लोकप्रिय रहा, जो कि 25.61% था. लेकिन जैसे-जैसे महिलाएं Work Force में शामिल हुईं, साथ काम करने वाले Co-Workers में, Bar और Restaurant में मुलाकातें बढ़ने लगीं.
साल 2000 से 2024 का दशक
यह दौर डिजिटल क्रांति ऑनलाइन डेटिंग की रही. जो कि साल 1995 में यह सिर्फ 2% रही और 2024 तक यह बढ़कर 60.76% हो गई. आज यह साथी खोजने का सबसे प्रमुख साधन बन चुका है. आज के दौर में पारंपरिक माध्यम जैसे परिवार (4.9%), धार्मिक स्थल चर्च आदि (2.12%) और पड़ोस (1.28%) की भूमिका अब लगभग न के बराबर हैं.