होम / Afghan Tourism: दुनिया को अपना खूबसूरत चेहरा दिखाने की तैयारी कर तालिबान, दे रहा युवाओं को नई क्लास

Afghan Tourism: दुनिया को अपना खूबसूरत चेहरा दिखाने की तैयारी कर तालिबान, दे रहा युवाओं को नई क्लास

Rajesh kumar • LAST UPDATED : April 30, 2024, 5:57 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Afghan Tourism: 20 साल तक युद्ध देखने के बाद अफगानिस्तान अब दुनिया को अपना खूबसूरत चेहरा दिखाने की तैयारी कर रहा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक क्लास में करीब 30 छात्रों को पर्यटन और आतिथ्य की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिलाओं के अधिकारों को लेकर अफगानिस्तान पूरी दुनिया में अछूत बन गया है। युद्ध से उभरने के बाद देश आर्थिक संकट, गरीबी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। इसके बावजूद देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।

हालाँकि, तालिबान के आने के बाद अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी पर्यटकों के आगमन में भारी गिरावट आई। लेकिन ये साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। हिंसा में कमी और दुबई जैसे देशों से सीधी उड़ानों ने उन यात्रियों के लिए अफगानिस्तान के दरवाजे खोल दिए हैं जो किसी प्रसिद्ध जगह के बजाय अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं।

 पश्चिमी अफगानिस्तान के शिया मस्जिद में गोलीबारी, 6 नमाजियों की मौत

पर्यटकों की बढ़ती संख्या

हालाँकि, इतिहास में अफ़ग़ानिस्तान कभी भी पर्यटकों की पसंद नहीं रहा है। तालिबान के शासन में आने के बाद यह संख्या और कम हो गई थी, एक आंकड़े के मुताबिक, 2021 में 691 विदेशी पर्यटक देश में आए थे। लेकिन 2022 में यह संख्या 2300 और 2023 में 7 हजार हो गई है।

अमित शाह फेक वीडियो मामले में लालजी वर्मा पर FIR, सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

अफगानिस्तान के पर्यटन विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद सईद ने मीडिया से कहा कि चीन अपनी आबादी के कारण सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है और इसका फायदा हमें भी मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि एक जापानी नागरिक ने उनसे कहा कि वह पड़ोसी देश पाकिस्तान नहीं जाना चाहते क्योंकि वहां उन पर हमला हो सकता है, इसलिए वह यहां आना पसंद कर रहे हैं।

विदेशी प्रतिबंधों के कारण आ रही दिक्कतें

पर्यटन विभाग ने यह भी बताया कि कई देशों ने हम पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके कारण हमें वीजा प्राप्त करना बहुत कठिन और महंगा है। पश्चिमी देश और उनके दोस्त तालिबान सरकार को मान्यता नहीं देते, इन सबका असर हमारे पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का एलान, पांड्या की हुई टीम में वापसी-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

व्हाइट फ्लोई गाउन में Kiara Advani ने Cannes 2024 से अपना पहला लुक किया जारी, फैंस कर रहे जमकर तारीफ -Indianews
Adani Group: बचपन में मां की हुई मौत, पैर से दिव्यांग, लवली की मदद के लिए आगे आये अडानी, इलाज की उठाई जिम्मेदारी- Indianews
Cannes 2024: ब्लूज़ और सिल्वर ड्रेस में दिखी Aishwarya Rai Bachchan, ईवा लोंगोरिया संग दिए पोज -Indianews
Summer Vacation Tips: गर्मियों में वेकेशन पर जाते समय अपने बैग में जरूर रखें ये सामान, देखें लिस्ट -Indianews
Air India: 150 से ज्यादा यात्रियों वाले एयर इंडिया विमान में लगी आग, दिल्ली में कराई गई लैंडिंग-Indianews
Nail Care Tips: अपने हाथों के नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन टिप्स की मदद से करें नेल्स केयर -Indianews
Kanhaiya Kumar: चुनाव प्रचार के दौरान हमला कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला, AAP पार्षद से भी बदसलूकी-Indianews
ADVERTISEMENT