Mamta Kulkarni Viral Video: ममता कुलकर्णी का कोलकाता के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने मुस्लिमों को सलाम करते हुए कहा कि उन्हें उनके नबी बहुत प्यारे हैं.
Mamta Kulkarni Viral Video: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ममता एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को ‘अस्सलामु अलैकुम’ कहती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुस्लिमों के नबी बहुत प्यारे हैं. ममता कुलकर्णी का यह वीडियो कोलकाता का बताया जा रहा है, जहां वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें कोलकाता बहुत पसंद है. इसके बाद वह वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों को सलाम करती हैं और कहती हैं, ‘अस्सलामु अलैकुम और बिस्मिल्लाह हिर रहमानिर रहीम.’ इसके बाद ममता कहती हैं कि उनके लिए सभी लोग और सभी धर्म प्यारे हैं. उनका कहना है कि ईश्वर एक ही है और कोई दूसरा नहीं है. इसी दौरान वह कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम समुदाय के नबी भी बहुत प्यारे हैं. ममता के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कोलकाता दौरे से जुड़े कुछ वीडियो शेयर किए हैं. इनमें उन्होंने बताया कि वह कोलकाता में महाकाली के पंडाल में भी जाएंगी और कुल पांच पंडालों के दर्शन करेंगी. उन्होंने बताया कि वह 8 और 9 नवंबर को कोलकाता में रहेंगी. इससे पहले भी ममता राजस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. वहां वह वेस्टर्न कपड़ों में नजर आई थीं. उस कार्यक्रम में अपने पहनावे को लेकर उन्होंने कहा था कि वह कपड़ों से क्यों बंधी रहें, जब भगवान श्रीकृष्ण भी कपड़ों से बंधे नहीं थे.
ममता कुलकर्णी 90 के दशक में बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शामिल थीं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा और फिल्म ‘तिरंगा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद ममता ने कई हिट फिल्मों में काम किया. इनमें ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘बाजी’, ‘अहंकार’, ‘घातक’ और ‘जाने जिगर’ जैसी फिल्में शामिल हैं. एक समय पर ममता बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की बायोपिक बनी तो कई लोग डूब जाएंगे! ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर का चौंकाने वाला जवाब
ममता कुलकर्णी जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भी काफी चर्चा में आई थीं. उस समय किन्नर अखाड़े ने उन्हें संन्यास की दीक्षा दी थी और महामंडलेश्वर घोषित किया था. हालांकि, उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद काफी विवाद हुआ. इस विवाद के बीच ममता ने बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ममता ने उस समय कहा था कि वह बचपन से ही साध्वी रही हैं और आगे भी बिना किसी पद के साध्वी के रूप में अपना आध्यात्मिक जीवन जारी रखेंगी. अब कोलकाता में दिए गए उनके बयान के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
Nvidia CEO जेनसन हुआंग की संपत्ति 155.4 अरब डॉलर आंकी गई है. तलाक की अटकलों…
Pawan Kalyan Divorce: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की तीसरी शादी…
10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा के कारण NSE और BSE में कारोबार बंद रहेगा. शेयर बाजार…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट…
'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 5: फिल्म को दर्शकों की ओर…
Petrol Diesel Price:मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में राहत मिली. क्रूड ऑयल अगस्त के बाद अपने…