होम / एलियंस से जुड़ी इस 3 घटनाओं की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कब-कब घटित हुआ?

एलियंस से जुड़ी इस 3 घटनाओं की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कब-कब घटित हुआ?

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 29, 2024, 6:07 am IST
एलियंस से जुड़ी इस 3 घटनाओं की कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे आप, जानिए कब-कब घटित हुआ?

Alien Story ( एलियंस से जुड़ी तीन रोचक कहानियां )

India News (इंडिया न्यूज), Alien Story: आपने क्रिश मूवी जरूर देखी होगी। इस फिल्म में एक एलियन को दिखाया गया था। जो दूसरे ग्रह से धरती पर आ गया था। आज हम आपको दुनिया में घटित हुई एलियन से जुड़ी कहानियों के बारे में बताएंगे। इसमें से एलियन एनकाउंटर की सबसे बड़ी कहानियां हैं। अर्थात इन्हीं घटनाओं के बाद दुनिया ने दूसरी दुनिया के जीवों पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। सबसे बड़ी बात कि ये घटनाएं तब घटी थीं, जब दुनिया ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उतनी तरक्की नहीं की थी कि हम उस घटना को साइंटिफिक रूप से प्रमाणित कर पाते। 

रोजवेल की घटना

ये साल 1947 की बात है। जब हमारा देश आजाद हुआ था। इसी साल के जुलाई महीने में रोजवेल, न्यू मैक्सिको के एक किसान ने अपने खेत में एक अज्ञात वस्तु के अवशेष पाए थे। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी थी। अधिकारी देखकर ही समझ गए थे कि ये उनके ऊपर की चीज है। इसलिए उन्होंने इसकी सूचना अमेरिकी सेना को दे दी। सेना ने इसे “यूएफओ” के रूप में स्वीकार किया। हालांकि कुछ दिनों बाद पता नहीं क्या हुआ, अमेरिकी सेना ने इसे एक मौसम विज्ञान की बैलून का हिस्सा बता दिया। लेकिन लोगों को इस पर भरोसा नहीं था। लोगों का मानना था कि सरकार एलियन शिप को छिपाने की कोशिश कर रही है। 

ऑटो में सवार होकर शहर में इस चीज की हकीकत जानने निकली ये पुलिस अधिकारी, सच्चाई जान रह गई दंग!

जब एलियंस ने इंसान का अपहरण किया था

यह घटना  19 सितंबर 1961 को न्यू हैंपशायर में घटित हुई थी। जिसे बेट्सी और बार्नी हिल के नाम से जाना जाता है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ था कि एलियंस द्वारा किसी इंसान का अपहरण किआ गया था। इस घटना में एक दंपति ने दावा किया था कि जब वह अपनी कार से घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी कार के सामने अचानक से एक तेज रौशनी हुई जिसे देखकर वह घबरा गए और अचानक उनकी याददाश्त चली गई। जब उन्हें होश आया तो उन्हें पता चला कि वे अपने घर से कई मील दूर थे। इसके अलावा इस बीच उनके साथ क्या हुआ उन्हें कुछ याद नहीं था।

हालांकि कुछ समय के बाद दंपति ने हिप्नोसिस के माध्यम से अपने अनुभवों को फिर से याद करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें एक हाई टेक्नोलॉजी वाले एलियन शिप में अपहरण कर के लाया गया था। वहां मौजूद एलियन उनकी शारीरिक जांच कर रहे थे। कुछ वक्त बीतने के बाद इस मामले की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। 

‘घर जाओ, बीवी या गर्लफ्रेंड के साथ कुछ तो करो…’, Work Culture पर ये क्या बोल गए Swiggy के CEO?

इस घटना की हजारों लोगों ने दी गवाही

ये घटना 13 मार्च 1997 को एरिजोना में घटित हुई थी। जिसे फीनिक्स लाइट्स के नाम से जाना जाता है। दरअसल इस दिन हजारों लोगों ने आकाश में एक अज्ञात वस्तु को देखने का दावा किया था। यह घटना आज तक के सबसे लोकप्रिय यूएफओ देखे जाने में से एक है, जिसे लेकर हजारों लोगों ने दावा किया था। जो लोग इसे दखने का दावा करते हैं, वो कहते हैं कि उन्हें एक विशाल त्रिकोणीय आकार की वस्तु दिखी थी। जिसमें कई हल्की रोशनी थीं। इस घटना को याद करते हुए लोगों ने कहा कि, यह शिप धीरे-धीरे फीनिक्स के ऊपर से गुजरी थी। लोगों ने इसे एलियन शिप से जोड़ कर देखा था। हालांकि सरकार ने इस घटना को एक सैन्य प्रशिक्षण मिशन बताया था।

कब तक आ जाएगा कयामत? वैज्ञानिकों के इस नए शोध से चकरा जाएगा दिमाग!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT