<
Categories: विदेश

Trump Tariff: ट्रंप के 15% ग्लोबल टैरिफ से भारत को फायदा या नुकसान?

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे दुनियाभर के आयात पर लगाए जाने वाले प्रस्तावित ग्लोबल टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करेंगे.

Trump Tariff: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह ग्लोबल टैरिफ को बढ़ाकर 15 परसेंट कर देंगे जो एक दिन पहले घोषित 10 परसेंट से ज्यादा है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह फैसला उन्होंने अमेरिका के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस “गलत और एंटी-अमेरिकन” फैसले की विस्तृत समीक्षा के बाद लिया है, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रपति के पास इमरजेंसी पावर  के तहत इतने व्यापक टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है.हालांकि ये टैरिफ 150 दिनों तक ही सीमित हैं जब तक कि कानून के जरिए उन्हें बढ़ाया न जाए.

भारत के लिए क्या बदलाव?

ट्रंप के इस नए कदम से शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले और उसके बाद उठाए गए जवाबी कदमों के बाद अनिश्चितता और बढ़ गई है.पिछले साल, भारत को अमेरिका से 25 परसेंट रेसिप्रोकल टैरिफ का सामना करना पड़ा था. बाद में ट्रंप ने नई दिल्ली के रूसी तेल इंपोर्ट पर 25 परसेंट की एक्स्ट्रा ड्यूटी लगाई जिसके बाद यह रेट 50 परसेंट तक बढ़ा दिया गया. फरवरी 2026 में ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को घटाकर 18 परसेंट करने का ऐलान किया. जब दोनों देश एक अंतरिम ट्रेड डील के फ्रेमवर्क पर सहमत हुए.

अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह लागू होता तो भारत पर टैरिफ घटकर लगभग 3.5% तक आ सकता था. लेकिन अब ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 15% ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर प्रभावी टैरिफ दर लगभग 18.5% हो सकती है. जो हाल ही में तय 18% के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी है.

ट्रंप की आलोचना और काउंटर-अटैक

शुक्रवार को US सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ट्रंप द्वारा इमरजेंसी पावर्स कानून के तहत लगाए गए टैरिफ गैर-संवैधानिक थे जिसमें कई देशों पर लगाई गई रेसिप्रोकल ड्यूटी भी शामिल थी. 6-3 के फैसले में कहा गया कि 1977 का इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) प्रेसिडेंट को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता है.ट्रंप ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन जजों से बहुत शर्मिंदा हैं जिन्होंने उनके खिलाफ फैसला सुनाया.

कुछ घंटों बाद उन्होंने US के ट्रेडिंग पार्टनर्स पर 10 परसेंट का ग्लोबल टैरिफ लगा दिया. व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बाद में साफ किया कि भारत समेत जिन देशों के साथ यूनाइटेड स्टेट्स के साथ ट्रेड एग्रीमेंट हैं, उन पर नई ड्यूटी लागू होने से पहले टैरिफ कुछ समय के लिए घटाकर 10 परसेंट कर दिया जाएगा. इससे पहले, ट्रंप ने फैसले में अलग राय रखने वाले तीन जजों की तारीफ की.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मेरे नए हीरो यूनाइटेड स्टेट्स सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ब्रेट कैवनॉ और बेशक, जस्टिस क्लेरेंस थॉमस और सैमुअल अलिटो हैं. किसी के मन में कोई शक नहीं है कि वे अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं!”

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST

KTM RC 125 vs Royal Enfield Classic 350 में से कौन ज्यादा दमदार? किसमें मिलेंगे बेस्ट फीचर्स, दोनों में क्या है अंतर

दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…

Last Updated: April 4, 2026 12:44:06 IST