होम / Turkiye on India: तुर्कि के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने UNSC में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का रखा प्रस्ताव

Turkiye on India: तुर्कि के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने UNSC में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का रखा प्रस्ताव

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 11, 2023, 11:47 am IST

India News (इंडिया न्यज), Turkiye on India: तुर्कि के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता पर को लेकर बड़ा बयान दिया है। खास बात ये है कि ये बयान भारत के पक्ष में दी गई है। दरअसल भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यदि  भारत को यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनाया जाता है, तो उनका देश गर्व महसूस करेगा।  उन्होंने भारत के अलावा और भी देशों के  बारे में बाद की। उन्होंने कहा कि सभी गैर-स्थायी सदस्यों को बारी-बारी से सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने का मौका दिया जाना चाहिए। ।

एर्दोगन ने क्या कहा?

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा ” हमें काफी गर्व होगा, अगर भारत जैसे देश को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाता है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं, दुनिया पांच देशों से कहीं ज्यादा बड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि और जब हम ये कहते हैं कि दुनिया पांच देशों से बड़ी है, तो हमारा मतलब सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस से नहीं है। हम सिर्फ इन पांच देशों को ही सुरक्षा परिषद में नहीं देखना चाहते हैं।”

रोटेशनल सदस्यता की बात

एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के लिए रोटेशनल सदस्यता की बात कही। उन्होंने कहा, ” वर्तमान में यूएनएससी के 15 सदस्य हैं, जिनमें से पांच स्थायी और 10 रोटेशनल सदस्य हैं। हमारा प्रस्ताव है कि इन सभी को स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए। सभी देशों को बारी-बारी से यूएनएससी का सदस्य बनने का मौका मिलना चाहिए। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 195 देश सदस्य हैं। इसलिए हम एक ऐसे रोटेशनल मैकेनिज्म की बात कर रहे हैं, जिसमें 195 देशों को स्थायी सदस्य बनने का मौका मिले।”

ये भी पढ़ें – 

G20 Summit 2023: G20 डिनर में ममता बनर्जी के शामिल होने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा – इस अवसर पर शामिल होने के पीछे कोई और कारण?

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
ADVERTISEMENT