होम / Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की का एलान, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी को किया बर्खास्त, जानिए अब कौन होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री

Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की का एलान, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी को किया बर्खास्त, जानिए अब कौन होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 4, 2023, 6:54 am IST
ADVERTISEMENT
Ukraine: राष्ट्रपति जेलेंस्की का एलान, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी को किया बर्खास्त, जानिए अब कौन होंगे यूक्रेन के नए रक्षा मंत्री

Ukraine

India News (इंडिया न्यूज़), Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध से पूरी दुनिया अवगत है और कहीं ना कहीं उस युद्ध को खत्म करने की नीति बना रही है। लेकिन शुरुआत से हीं रूस और यूक्रेन अपने बेरुखा अंदाज में है और इस युद्ध में अपना सब कुछ समर्पित करने को तयार है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बड़ी घोषणा करते हुए यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब ओलेक्सी रेजनिकोव की जगह यूक्रेन के राज्य संपत्ति कोष चलाने वाले रुस्तम उमेरोव को यूक्रेन का रक्षा मंत्री नियु्क्त किया है।

रूस ने दी थी धमकी, यूक्रेन बेखौफ

जानकारी के लिए बता दें कि, रूस की धमकियों के बावजूद यूक्रेन जा रहे तीसरे मालवाहक पोत को बुल्गारिया के जल क्षेत्र से कुछ दूरी पर देखा गया है। समुद्री तट के अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है। वहीं यूक्रेन के बुनियादी ढांचा मंत्री अलेक्संद्र कुबराकोव ने कहा कि, लाइबेरिया के ध्वज वाले पोत ‘अन्ना टेरेसा’ पर 56 हजार टन कच्चा लोहा लदा हुआ है। यह आज यूक्रेनी बंदरगाह युझनी से रवाना हुआ है।

यूक्रेन के मंत्री अलेक्संद्र का अंदाज

बता दें यूक्रेन के मंत्री अलेक्संद्र कुबराकोव ने आगे कहा कि अब मार्शल आईलैंड के ध्वज के साथ यात्रा कर रहा दूसरा पोत ओसन कर्टसी इसी बंदरगाह से रवाना हुआ था। बताया जा रहा है उस पर एक लाख 72 हजार टन लौह अयस्क लदा हुआ है। वहीं काला सागर के रामानियाई बंदरगाह कोंस्ताना पहुंचने की उम्मीद है। कुबराकोव ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों पोत यूक्रेन के काला सागर तट के बंदरगाहों से बोसपोरस असैन्य जहाजों के एक अस्थायी मार्ग से जा रहे हैं।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT